जन्मदिन विशेषः भारत का सबसे अमीर मुसलमान जिसकी सादगी की मिसाल दी जाती है!

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 24, 2018 07:29 AM2018-07-24T07:29:08+5:302018-07-24T07:29:08+5:30

अजीम प्रेमजी वॉरेन बफे तथा बिल गेट्स द्वारा शुरू 'द गिविंग प्लेज' अभियान का भी हिस्सा हैं। इसमें शामिल होने वाले पहले भारतीय तथा तीसरे गैर अमेरिकी व्यक्ति प्रेमजी ने अपनी कुल संपत्ति का लगभग 25 प्रतिशत दान कर दिया है और बाकी अगले पांच साल में कर देंगे।

Azim Premji Birthday Special: Interesting facts about his life | जन्मदिन विशेषः भारत का सबसे अमीर मुसलमान जिसकी सादगी की मिसाल दी जाती है!

जन्मदिन विशेषः भारत का सबसे अमीर मुसलमान जिसकी सादगी की मिसाल दी जाती है!

1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद की बात है। मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत के एक उद्योगपति से कहा था- 'पढ़े-लिखे मुसलमान हो, एक मजबूत पाकिस्तान बनाने में मेरी मदद करो। मेरे साथ पाकिस्तान चलो। तुम जो चाहोगे वो पद मिलेगा।' इस बात पर उस उद्योगपति का जवाब था- नो सर, इंडिया इज माय होम।

इस उद्योगपति का नाम था मोहम्मद हासम प्रेमजी, जिनका बेटा अजीम प्रेमजी आज भारत का तीसरा सबसे अमीर शख्स है। भारत के बिजनेस टाइकून और विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का आज 73वां जन्मदिन है। वो भारत के सबसे अमीर मुसलमान हैं। अपनी सादगी भरे जीवन और दानवीरता के लिए जाने जाते हैं। जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

-  अजीम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता ने मोहम्मद हासम प्रेमजी गुजरात के कच्छ इलाके से ताल्लुक रखते थे।

- अजीम प्रेमजी के पिता ने 29 दिसंबर, 1945 को वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नींव रखी थी। बाद में इसी का नाम विप्रो (WIPRO) कर दिया गया।

- अजीम प्रेमजी भारत के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। 67 देशों में उनका 1 हजार अरब रुपये से ज्यादा का कारोबार फैला हुआ है। उनकी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो में सवा लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।

- अजीम प्रेमजी को उनकी सादगी और दानवीरता के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि अकूत संपत्ति के मालिक होने के बावजूद वो आज भी इकोनॉमी क्लास में यात्राएं करते हैं। उन्होंने अपने ही कंपनी के कर्मचारी से सेकेंड हैंड कार खरीदी।

- 2005 में भारत सरकार ने प्रेमजी को तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मभूषण से नवाजा था। 2011 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाजा गया।

- प्रेमजी ने जनवरी 2001 में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्थापना की थी। यह देशभर में स्कूलों को बेहतर बनाने का काम करता है।

- प्रेमजी वॉरेन बफे तथा बिल गेट्स द्वारा शुरू 'द गिविंग प्लेज' अभियान का भी हिस्सा हैं। इसमें शामिल होने वाले पहले भारतीय तथा तीसरे गैर अमेरिकी व्यक्ति प्रेमजी ने अपनी कुल संपत्ति का लगभग 25 प्रतिशत दान कर दिया है और बाकी अगले पांच साल में कर देंगे।

- अजीम प्रेमजी ने यासमीन से शादी की। प्रेमजी के दो बेटे रिषद और तारिक हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

Web Title: Azim Premji Birthday Special: Interesting facts about his life

फील गुड से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे