लाइव न्यूज़ :

गडकरी को मिली थी कांग्रेस में शामिल होने की सलाह, जवाब दिया- 'कुएं में कूद जाऊंगा, पर..', जानिए पूरा किस्सा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 17, 2023 13:35 IST

गडकरी ने बताया कि मेरे एक दोस्त ने कहा था कि आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित कियाअपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात कीबताया कि कांग्रेस में शामिल होने की मिली थी सलाह

नागपुर: नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भाजपा देश भर में कार्यक्रम और सभाओं का आयोजन कर के केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों को बता रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की।

एक किस्सा सुनाते हुए गडकरी ने कहा, "ये उस वक्त की बात है, जब मैं छात्र नेता था। तब मेरे एक दोस्त ने कहा था कि तुम एक अच्छे इंसान हो। तुम्हारा राजनीतिक भविष्य अच्छा है। आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है।"

गडकरी ने बताया कि ये सलाह उन्हें दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने दी थी। गडकरी ने बताया कि कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने कहा था कि आपकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। श्रीकांत जिचकर की इस बात पर गडकरी ने कहा कि मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है। 

नितिन गडकरी ने आगे कहा, "कांग्रेस जबसे बनी है कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में  देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।"

टॅग्स :नितिन गडकरीBJPकांग्रेसनागपुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग