लाइव न्यूज़ :

अंतरजातीय प्रेम संबंधों के कारण जान से मारने की धमकी दे रहे थे छात्रा के परिजन, परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 11, 2019 02:50 IST

आईपीसी की धारा 344, 352, 323, 506 और 507 के तहत छात्रा के मामा दत्तात्रेय बंदु शेटे और दो अन्य रिश्तेदारों रवि निवरुत्ती शेटे तथा संपत ध्यानेश्वर शेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Open in App

महाराष्ट्र में कानून की एक छात्रा के तीन रिश्तेदारों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करते हुए दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ संबंध होने के कारण अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि तालेगांव एमआईडीसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया। दो दिन पहले उच्च न्यायालय ने पुलिस को 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर विचार करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था।

पुलिस के अनुसार, आईपीसी की धारा 344, 352, 323, 506 और 507 के तहत छात्रा के मामा दत्तात्रेय बंदु शेटे और दो अन्य रिश्तेदारों रवि निवरुत्ती शेटे तथा संपत ध्यानेश्वर शेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कानून की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपनी याचिका में कहा कि वह मराठा समुदाय की है और अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के से प्यार करती है जो एक अन्य समुदाय का है जिसे राज्य में ‘‘निचली जाति’’ माना जाता है।

छात्रा की याचिका के अनुसार, लड़का ‘‘गरीब परिवार’’ से है और छात्रा के माता-पिता अंतरजातीय रिश्ते के खिलाफ हैं तथा धमकी दे रहे हैं कि अगर वह उस लड़के से मिलती रही तो वे ‘‘दोनों को मार देंगे।’’ न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक और न्यायमूर्ति आर आई चागला की अवकाशकालीन पीठ ने पुणे में तालेगांव एमआईडीसी पुलिस को छात्रा की शिकायत पर विचार करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उसके मामा और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग