लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2024: उद्योग और व्यापार में लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड से सुधीर मेहता, विशाल चोरडिया को सम्मानित किया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 15, 2024 19:25 IST

इस साल बिजनेस और इंडस्ट्रीज सेक्शन में पांच लोगों को नामांकन मिला। इसमें पिनेकल इंडस्ट्रीज के डॉ. सुधीर मेहता और सुहाना प्रवीण मसाला के विशाल चोरडिया विजेता रहे। उन्हें आज 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल बिजनेस और इंडस्ट्रीज सेक्शन में पांच लोगों को नामांकन मिलासुधीर मेहता भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव उत्पाद और विशेष वाहन कंपनी पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैंसुहाना प्रवीण मसाला के विशाल चोरडिया रणनीति, विपणन और वित्त के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं

lokmat maharashtrian of the year awards 2024: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 15 फरवरी को  आयोजित किया गया। 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' के इतिहास में पहली बार यह समारोह गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्यमी, डॉक्टर, वकील शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उद्यमी ईशा अंबानी और अभिनेता रणबीर कपूर भी हिस्सा ले रहे हैं।

इस साल बिजनेस और इंडस्ट्रीज सेक्शन में पांच लोगों को नामांकन मिला।  इसमें पिनेकल इंडस्ट्रीज के डॉ. सुधीर मेहता और सुहाना प्रवीण मसाला के विशाल चोरडिया विजेता रहे। उन्हें आज 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

सुधीर मेहता भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव उत्पाद और विशेष वाहन कंपनी पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वह एक वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन और प्रौद्योगिकी कंपनी ईकेए मोबिलिटी के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले उन्हें आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा यशस्वी एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2022, मध्य प्रदेश इनोवेशन लीडरशिप अवॉर्ड 2021, मशीनिस्ट मैगजीन द्वारा सुपर एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2018 से सम्मानित किया जा चुका है।

सुहाना प्रवीण मसाला के विशाल चोरडिया रणनीति, विपणन और वित्त के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रोजगार के क्षेत्र में काफी योगदान दिया है। 

बता दें कि लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड, महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है। हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024लोकमत नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग