लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में शिवसेना को गृह और NCP को वित्त विभाग मिलने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 08:55 IST

NCP पार्टी नेता अजीत पवार द्वारा विफल विद्रोह की घटना के बाद भले ही एनसीपी ,शिव सेना व कांग्रेस ने मिलकर सरकार बना ली हो। लेकिन, उप मुख्यमंत्री पद पर एनसीपी के भीतर मतभेदों के कारण ही मंत्रिमंडल का विस्तार महीने के अंत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों से पता चला है कि विभागों का आवंटन लगभग हो चुका है। जल्द ही शपथ लेने वाले छह मंत्रियों के नामों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद, नए मंत्रियों को उनकी संबंधित पार्टियों के कोटे से विभाग आवंटित किए जाएंगे

शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लिए विभागों के आवंटन की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। तीनों दलों के नेताओं ने मंगलवार को सरकार में मंत्रालय वितरण को लेकर बैठक की।

एचटी खबर के मुताबिक, इस बैठक में शिवसेना को गृह और शहरी विकास मिल सकता है, जबकि एनसीपी को वित्त और आवास विभाग दिए जाने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस को राजस्व, उद्योग या बिजली और आदिवासी विकास विभाग मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि पार्टी नेता अजीत पवार द्वारा विफल विद्रोह की घटना के बाद बनी अघाड़ी दलों की सरकार में अभी मंत्रालय तय नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री पद पर एनसीपी के भीतर मतभेदों के कारण, मंत्रिमंडल का विस्तार महीने के अंत तक स्थगित कर दिया गया है। 

हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि विभागों का आवंटन लगभग हो चुका है। जल्द ही शपथ लेने वाले छह मंत्रियों के नामों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद, नए मंत्रियों को उनकी संबंधित पार्टियों के कोटे से विभाग आवंटित किए जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग