लाइव न्यूज़ :

स्टाम्प ड्यूटी में मिल सकती है 3% तक छूट राजस्व विभाग का प्रस्ताव, मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 18, 2020 08:38 IST

राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि सीधे स्टाम्प ड्यूटी कम करना अथवा उसमें बदलाव करना उचित नहीं होगा. लेकिन, निर्माण कार्य क्षेत्र को गति देने के लिए कुछ ठोस फैसला किया जा रहा है. इससे घरों की बिक्री में तेजी आएगी.

Open in App
ठळक मुद्देस्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री फी से होनेवाली आय में चार माह (अप्रैल से जुलाई) में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. सरकार दिसंबर तक स्टाम्प ड्यूटी में 3% और जनवरी से मार्च तक तीन माह में 2% छूट देने पर विचार कर रही है.

अतुल कुलकर्णीमुंबई: कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन के चलते राज्य को स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री फी से होनेवाली आय में चार माह (अप्रैल से जुलाई) में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. लिहाजा, सरकार अब निर्माण कार्य व्यवसाय को गति देने के लिए दिसंबर तक स्टाम्प ड्यूटी में 3% और जनवरी से मार्च तक तीन माह में 2% छूट देने पर विचार कर रही है.

राजस्व विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. अब मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार है. राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि सीधे स्टाम्प ड्यूटी कम करना अथवा उसमें बदलाव करना उचित नहीं होगा. लेकिन, निर्माण कार्य क्षेत्र को गति देने के लिए कुछ ठोस फैसला किया जा रहा है. इससे घरों की बिक्री में तेजी आएगी.

2019-20 में घरों की रजिस्ट्री से सरकार को 13,304.42 करोड़ रुपए की आय हुई थी. लेकिन, अप्रैल से जुलाई के बीच चार माह में यह केवल 3258.60 रुपए ही रह गया. इस वजह से स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने का इरादा है. निर्माण कार्य व्यावसायियों ने स्टाम्प ड्यूटी एडजेस्टमेंट की अवधि को बढ़ाकर एक से तीन वर्ष करने की मांग की है, पर इसे दो साल करने पर मंत्रालय विचार कर रहा है.

इसी तरह भागीदार अथवा परिजन ही भागीदार हों, तो एमलगमेशन, मर्जर, डिमर्जर, रिकंस्ट्रक्शन ऑफ कंपनी के लिए स्टाम्प ड्यूटी 10 लाख रुपए करने पर भी राजस्व मंत्रालय विचार कर रहा है. खरीदारों को ऐसे मिलेगी रियायत वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 5% स्टाम्प ड्यूटी है. दिसंबर तक वह 2% रहेगी.जनवरी से मार्च तक वह 3% रहेगी. नए वित्त वर्ष में स्थिति देखकर फैसला किया जाएगा. 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो