लाइव न्यूज़ :

आठ साल की लड़की से रेप, 64 वर्षीय शख्स को 20 वर्ष जेल की सजा, कोर्ट ने कहा-बाल यौन शोषण के मामले आरोपियों की अमानवीय मानसिकता को दर्शाते हैं, ऐसी ही सजा का हकदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 12:48 IST

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामलों की सुनवाई कर रहीं विशेष न्यायाधीश प्रिया बांकर ने सोमवार को बुजुर्ग को आठ साल की लड़की के यौन शोषण का दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देआठ साल की लड़की मुंबई में आरोपी के घर उसकी पोती के साथ खेलने गयी थी।न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं।बाल यौन शोषण के मामले आरोपियों की अमानवीय मानसिकता को दर्शाते हैं।

मुंबईः मुंबई की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के जुर्म में 64 वर्षीय शख्स को 20 वर्ष जेल की सजा सुनाते हुए कहा कि बच्चों के यौन शोषण के मामले आरोपी की ‘‘अमानवीय मानसिकता’’ को दर्शाते हैं और बच्चे अपनी कम उम्र तथा शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण आसानी से उनका शिकार बन जाते हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना नवंबर 2019 में हुई जब आठ साल की लड़की मुंबई में आरोपी के घर उसकी पोती के साथ खेलने गयी थी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामलों की सुनवाई कर रहीं विशेष न्यायाधीश प्रिया बांकर ने सोमवार को बुजुर्ग को आठ साल की लड़की के यौन शोषण का दोषी ठहराया।

न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बाल यौन शोषण के मामले आरोपियों की अमानवीय मानसिकता को दर्शाते हैं। बच्चे अपनी कम उम्र, शारीरिक रूप से कमजोर होने और जीवन तथा समाज का अनुभव न होने के कारण आसानी से शिकार बन जाते हैं।’’

मौजूदा मामले में अदालत ने कहा कि घटना का पीड़ित बच्ची, उसके परिवार और तो और समाज पर ‘‘बहुत ही प्रतिकूल असर’’ पड़ा है। अदालत ने कहा, ‘‘उनके मन में धारणा बन गयी है कि घर और पास-पड़ोस बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है और इससे समाज में चिंताजनक हालात पैदा होने वाले हैं।’’

अदालत ने कहा कि इस घटना का पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर असर पड़ा है तथा वह इसे भुला नहीं पाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, नवंबर 2019 में पीड़िता दोषी शख्स के घर में उसकी पोती के साथ खेलने के लिए गयी थी। बाद में उसकी पोती नजदीक की एक दुकान पर चली गयी।

पीड़िता जब घर पर अकेली रह गयी तो बुजुर्ग शख्स ने उसे अपने पास बुलाया और उसका यौन शोषण किया। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स (बीकेसी) पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईकोर्टरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग