लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: राहुल 13 और 15 को महाराष्ट्र में करेगें चुनाव प्रचार

By शीलेष शर्मा | Updated: October 11, 2019 07:18 IST

कांग्रेस नेता लातूर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे जहां दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित और धीरज क्रमश: लातूर शहर और लातूर ग्रामीण विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के बड़े नेताओं में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज 13 अक्तूबर को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेगें.वे पुन: 15 अक्तूबर को महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करने जा रहे हैं.

महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के धुआंधार प्रचार के बावजूद कांग्रेस अपनी गति से चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को भेजने की रणनीति बनाने में ही अब तक जुटी है. पार्टी के बड़े नेताओं में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज 13 अक्तूबर को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेगें. वे पुन: 15 अक्तूबर को महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करने जा रहे हैं.

राहुल धारावी में रैली के साथ महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. कांग्रेस नेता लातूर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे जहां दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित और धीरज क्रमश: लातूर शहर और लातूर ग्रामीण विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यक्र म भी तय किया जा रहा है, चूंकि सोनिया एसपीजी सुरक्षा से बंधी हुई हैं इसलिए एसपीजी से क्लीनचिट मिलने के बाद ही उनके कार्यक्र म की घोषणा की जाएगी. पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्र म अभी तक तैयार नहीं किया है हालांकि पार्टी के नेता प्रियंका की सुविधा के अनुसार चुनाव प्रचार की तारीखें तय करने के लिए संपर्क बनाए हुए हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा तो होगें लेकिन, वे चुनावी सभाओं की जगह महाराष्ट्र के दो स्थानों पर जिसमें मुंबई भी शामिल है, में संवाददाता सम्मेलन के जरिये अपनी बात रखेगें.बॉक्स..नागपुर, औरंगाबाद में होगा विशेष दलकांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रचार अभियान को संचालित करने के लिए पार्टी का एक विशेष दल जिसमें मीडिया विभाग भी शामिल है, कल से महाराष्ट्र में डेरा डाल देगा. नागपुर, औरंगाबाद, पुणो, मुंबई में यह दल अपने केंद्र स्थापित करेगा ताकि पार्टी के नेताओं की चुनावी सभाओं को सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया और टीवी चैनलों को उपलब्ध कराया जा सके.बॉक्स..12 से ये भी करेंगे प्रचारअशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, राजबब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे, मुकुल वासनिक, राजीव सातव, शत्रुघ्न सिन्हा.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राहुल गांधीअसेंबली इलेक्शन २०१९कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा