लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद का बयान- मोदी पाकिस्तान को नहीं, देश के मुस्लिम समुदाय को बना रहे निशाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 08:29 IST

कांग्रेस प्रत्याशी मोहन जोशी के प्रचारार्थ आयोजित पत्र परिषद में दलवाई ने कहा कि राष्ट्रवाद मोदी का मुद्दा हो ही नहीं सकता. यह सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए है और पूंजीपतियों का निवेश पाकिस्तान में है. मोदी को उनकी ज्यादा चिंता सता रही है. इसीलिए वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को प्रेमपत्र भेजते हैं.

Open in App

कांग्रेस सांसद हुसैन दलवाई ने बुधवार को पुणे में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव प्रचार में विकास के मुद्दे को छोड़कर राष्ट्रवाद, पाकिस्तान के मुद्दे उठा रहे हैं. इसकी आड़ में वे पाकिस्तान नहीं, देश के मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने यह तंज भी कसा, ''उनको (मोदी ) ऐसा लगता है कि देश में उनके अलावा और कोई देशभक्त है ही नहीं.कांग्रेस प्रत्याशी मोहन जोशी के प्रचारार्थ आयोजित पत्र परिषद में दलवाई ने कहा कि राष्ट्रवाद मोदी का मुद्दा हो ही नहीं सकता. यह सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए है और पूंजीपतियों का निवेश पाकिस्तान में है. मोदी को उनकी ज्यादा चिंता सता रही है. इसीलिए वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को प्रेमपत्र भेजते हैं.इमरान खान कहते हैं कि भारत में फिर से मोदी सरकार आई तो शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी. इससे मोदी की पाकिस्तान को लेकर भूमिका स्पष्ट होती है. विजयसिंह मोहिते पाटिल पर निर्णय जल्द अकलुज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचार सभा में राकांपा सांसद एवं पूर्व मंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल मंच पर उपस्थित थे. मोदी के हाथों उनका सत्कार भी किया गया.इस संदर्भ में अंकुश काकड़े ने कहा, मोहिते पाटिल कह सकते हैं कि 75 वर्ष पूरे करने पर सत्कार किया गया, लेकिन माढ़ा निर्वाचन क्षेत्र में वे खुलेआम विरोधी उम्मीदवार का प्रचार कर रहे हैं. यह पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है. आगामी दो-तीन दिन में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में पार्टी निर्णय लेगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos