लाइव न्यूज़ :

गायब NCP विधायक दौलत दरौदा मीडिया के सामने आए, कहा-पार्टी नहीं बदलूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 12:59 IST

एनसीपी  ने अपने एक विधायक दौलत दरोदा ने कहा कि मैं शरद पवार व अजित पवार के फैसले के साथ हूं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार व अजित जो भी फैसला लेंगे मैं उसके साथ हूं: दरौदा  शाहपुर से एनसीपी विधायक हैं दौलत दरोदा

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी  ने अपने एक विधायक के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी। इसके बाद लापता विधायक ने मीडिया के सामने आकर कहा कि मैं एनसीपी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचा हूं। ऐसे में मेरे पार्टी बदलने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा है कि शरद पवार व अजित पवार जो भी फैसला लेंगे मैं उस फैसले के साथ हूं।    

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहपुर के राकांपा विधायक दौलत दरोदा शनिवार को दक्षिण मुंबई में राजभवन पहुंचने के बाद लापता हो गये थे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

एक अधिकारी ने बताया था कि दरोदा अपने बेटे करण के साथ शुक्रवार रात ठाणे में अपने निर्वाचन क्षेत्र से निकले थे और मुंबई पहुंचने के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस बात की खबर फैलते ही पूर्व विधायक पांडुरंग बरोड़ा शाहपुर थाना पहुंचे और उन्होंने दरोदा के लापता होने के बारे में थाने में शिकायत दर्ज करायी थी ।

यही नहीं  दरोदा के बेटे करण ने भी मुंबई में संवाददताओं से कहा था कि उनके पिता शनिवार सुबह से ही उनसे संपर्क में नहीं हैं । करण ने कहा था कि उनके पिता राकांपा संस्थापक शरद पवार के साथ हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग