लाइव न्यूज़ :

साईं बाबा के जन्म स्थान पर विवाद: NCP विधायक ने कहा- पाथरी में ही जन्में साईं बाबा, इसके पर्याप्त सबूत मौजूद

By भाषा | Updated: January 17, 2020 16:40 IST

एनसीपी नेता ने कहा कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि पाथरी ही साईं बाबा का जन्मस्थल है और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहले इस तथ्य का समर्थन कर चुके हैं।

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दुर्रानी अब्दुल्ला खान ने कहा है कि इस बात को साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं कि साईं बाबा का जन्म परभणी जिले के पाथरी में हुआ था और लोगों को डर है कि अगर महाराष्ट्र के इस शहर का विकास होता है तो शिरडी का महत्व कम हो जाएगा। 

पथरी के श्री साईं जन्मस्थान मंदिर में भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कस्बे के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। खान ने कहा कि अहमदनगर जिले के शिरडी में रहने वाले लोगों को डर है कि अगर पाथरी का विकास होगा तो शिरडी का महत्व कम हो जाएगा। 

एनसीपी नेता ने कहा कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि पाथरी ही साईं बाबा का जन्मस्थल है और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहले इस तथ्य का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘शिरडी साईं बाबा की कर्मभूमि है, वहीं पाथरी उनकी जन्मभूमि है और दोनों ही स्थानों का अपना महत्व है।’ 

खान ने कहा कि देश और दुनिया से बड़ी संख्या में लोग पाथरी आते हैं। इस कस्बे में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने पथरी को 100 करोड़ रुपये की सहायता की सहमति जता दी है। शिरडी के लोगों को इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे नहीं चाहते कि पाथरी को साई बाबा का जन्मस्थान कहा जाए।’ 

एनसीपी विधायक ने कहा कि शिरडी निवासियों को डर है कि अगर पाथरी सुर्खियों में आ जाता है तो उनके यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ जाएगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग