लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सत्ता संग्राम: NCP नेता जयंत पाटिल राज्यपाल से मिले, सौंपी एनसीपी विधायकों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 12:08 IST

राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद जयंत पाटिल ने कहा कि मैंने राज्यपाल के समक्ष पार्टी की बैठक में शामिल होने वाले सभी विधायकों के नाम की लिस्ट सौंपी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे एनसीपी विधायक दल के नेता ने उन्हें समर्थन देने वाले सभी विधायकों के नाम की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी हैसुप्रीम कोर्ट में इस मामले में हो रही है सुनवाई

महाराष्ट्र में BJP की सरकार गठन होने के बाद एनसीपी-कांग्रेस व शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में राजभवन व राज्यपाल के खिलाफ एक याचिका दर्ज की। इस याचिक पर कोर्ट में सुनवाई हो रही है।  वहीं, दूसरी ओर राज्यपाल से मिलकर एनसीपी विधायक दल के नेता ने उन्हें समर्थन देने वाले सभी विधायकों के नाम की लिस्ट सौंपी है। राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद पाटिल ने मीडिया से कहा कि मैंने राज्यपाल के समक्ष पार्टी की बैठक में शामिल होने वाले सभी विधायकों के नाम की लिस्ट सौंपी है। 

दूसरी ओर महाराष्ट्र में सत्ता के लिए चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच एनसीपी नेता छगन सिंह भुजबल ने आज सुबह एक बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि हमारे साथ 49 से 50 विधायक हैं। ऐसे में साफ है कि हर हाल में 100% महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना व कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। 

यही नहीं भुजबल ने दावा किया है कि अजित के साथ गए एक से दो और विधायक शरद पवार के पास वापस आएंगे। वहीं, कल एनसीपी पार्टी की बैठक में शामिल नहीं रहने वाले एक और विधायक बबन शिंदे भी आज शरद पवार के मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंच गए हैं।  

इसके अलावा महाराष्ट्र में सत्ता संग्राम के बीच खरीद फरोख्त से अपने विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं को अंधेरी के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शिफ्ट किया है। वहीं,  एनसीपी नेता जयंत पाटिल शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शरद पवार के आवास पर पार्टी की बैठक होने वाली है।  

दूसरी ओर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेने वाले एनसीपी नेता अजित पवार रविवार तड़के यहां चर्चगेट के पास अपने निजी आवास लौटे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार मुंबई में अपने भाई के घर पर बिताया, जबकि उनके चाचा और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की एक बैठक में भाग लिया, जहां राकांपा के अधिकांश विधायक मौजूद थे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग