लाइव न्यूज़ :

एयरलिफ्ट कर पुणे पहुंचा नागपुर का हार्ट, मानव हृदय प्रत्यारोपण के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

By फहीम ख़ान | Updated: July 26, 2023 17:52 IST

भारतीय वायुसेवा के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, एक जीवित मानव हृदय को प्रत्यारोपण के लिए पुणे भेजा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय प्रशासन की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. भारतीय वायुसेना के एएन -32 विमान से नागपुर से पुणे ले जाया गया.आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो-थोरेसिक साइंसेज में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज में प्रत्यारोपित किया जा सके.

नागपुरः पुणे के एक मरीज के लिए बुधवार को नागपुर से एक हार्ट को एयर लिफ्ट किया गया. इस हार्ट को एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. भारतीय वायुसेवा के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, एक जीवित मानव हृदय को प्रत्यारोपण के लिए पुणे भेजा गया है.

इसके लिए बुधवार को एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. एयरपोर्ट पहुंचने पर जीवित मानव हृदय को भारतीय वायुसेना के एएन -32 विमान से नागपुर से पुणे ले जाया गया, ताकि इसे आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो-थोरेसिक साइंसेज में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज में प्रत्यारोपित किया जा सके.

दो माह पहले भी किया गया था एयरलिफ्ट 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भारतीय वायुसेना ने 30 मई 2023 को इसी तरह प्रत्यारोपन के लिए मानव अंग को एयरलिफ्ट किया था. वायुसेना के विमान ने तेज आंधी के बावजूद चंडीगढ़ से आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर), दिल्ली में मानव लिवर को सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया था.

टॅग्स :नागपुरइंडियन एयर फोर्सPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग