लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुंबई के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर लगेगी बॉडी स्कैनिंग मशीन, बंद होगी फिजिकल प्रणाली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 6, 2019 15:53 IST

विमानतल पर फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान परंपरागत रूप से हैंड हैल्ड डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच (फिजिकल फ्रिस्किंग) करते हैं. इस काम के लिए करीब 4-5 कर्मचारी लगते हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली और मुंबई के बाद नागपुर में भी यह मशीन स्थापित की जाएगी. इस मशीन के स्थापित होने के बाद पैसेंजर्स की बॉडी की जांच के लिए कर्मचारी नहीं लगेंगे।

वसीम कुरैशी (नागपुर)

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर अब गहन सुरक्षा जांच के लिए आधुनिक पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा. इस काम के लिए एयरपोर्ट पर बॉडी स्कैनिंग मशीन लगाई जाएगी. इस मशीन के जरिए शरीर में छिपा कोई भी नुकसानदेय चीज अथवा पदार्थ का पता लगाया जा सकेगा.

विमानतल पर फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान परंपरागत रूप से हैंड हैल्ड डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच (फिजिकल फ्रिस्किंग) करते हैं. इस काम के लिए करीब 4-5 कर्मचारी लगते हैं. बॉडी स्कैनिंग मशीन से ये काम आसान हो जाएगा. इस मशीन के स्थापित होने के बाद पैसेंजर्स की बॉडी की जांच के लिए कर्मचारी नहीं लगेंगे. इसके अलावा ये काम शत प्रतिशत बेहतर ढंग से और कम समय में पूरा हो पाएगा.

उल्लेखनीय है नागपुर एयरपोर्ट देश के संवेदनशील विमानतलों में से एक अंतर्राष्ट्रीय विमानतल है. इसी वजह से यहां भी आधुनिक सुरक्षा जांच के लिए व्यवस्था की जाएगी. बॉक्स प्लास्टिक विस्फोटकों का पता लगाने में भी मददगार बॉडी स्कैनिंग मशीन से किसी व्यक्ति के शरीर में यदि प्लास्टिक निर्मित कोई घातक वस्तु रखी है तो उसका भी पता लगाया जा सकता है.

इसके अलावा भी तस्करी के लिए शरीर में कहीं भी कोई वस्तु अगर रखी गई है तो ये मशीन उसका पता लगा लेती है. एकाध मामले में परंपरागत प्रणाली में कुछ चीजें पता नहीं लग पातीं. वर्जन दो साल तक लगेंगे सुरक्षा के दृष्टिकोण से आधुनिक जांच प्रणाली के लिए देश के विभिन्न प्रमुख विमानतलों पर बॉडी स्कैनिंग मशीन लगाई जा रही है. दिल्ली और मुंबई के बाद नागपुर में भी यह मशीन स्थापित की जाएगी.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग