लाइव न्यूज़ :

Maharashtra vidhan mandal Monsoon Session: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 17 जुलाई से चार अगस्त तक, सत्र से पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना नहीं, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 16:35 IST

Maharashtra vidhan mandal Monsoon Session: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ रविवार को सरकार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा नेता छगन भुजबल मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने कहा कि सत्र से पहले मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावना नहीं है।राकांपा से मंत्रियों को विभागों का आवंटन आने वाले दिनों में हो सकता है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि हो सकता है कि मंत्रिपरिषद में केवल कैबिनेट मंत्री हों, न कि कोई राज्य मंत्री।

Maharashtra vidhan mandal Monsoon Session: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 17 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगा। यह निर्णय शुक्रवार को विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ रविवार को सरकार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा नेता छगन भुजबल मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने कहा कि सत्र से पहले मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावना नहीं है, हालांकि राकांपा से मंत्रियों को विभागों का आवंटन आने वाले दिनों में हो सकता है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हो सकता है कि मंत्रिपरिषद में केवल कैबिनेट मंत्री हों, न कि कोई राज्य मंत्री।

इस बीच, शिंदे नीत शिवसेना के एक नेता ने कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार एक या दो दिन में हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना दोनों के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।’’ ऐसी अटकलें हैं कि अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद शिंदे खेमे में बेचैनी है।

अजित पवार और उनके समर्थकों के अलग होने के बाद विभाजित हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों के मुताबिक, 19 विधायकों ने हलफनामा देकर कहा है कि वे पार्टी संस्थापक शरद पवार के साथ खड़े हैं। सूत्रों ने कहा कि छह विधायकों ने संदेश भेजकर कहा है कि वे शरद पवार गुट में बने रहेंगे। 

 

टॅग्स :Maharashtra Assemblyएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग