लाइव न्यूज़ :

Chhatrapati Sambhajinagar and Dharashiv: औरंगाबाद, उस्मानाबाद जिले का नाम बदलने को लेकर अधिसूचना जारी, सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने ये नाम रखा, जानें इतिहास

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2023 15:36 IST

Chhatrapati Sambhajinagar and Dharashiv 2023: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व विभाग द्वारा शुक्रवार रात जारी अधिसूचना में कहा गया है।मांगे गए सुझावों और आपत्तियों पर विचार किया गया है।उप-मंडल, गांव, तालुका एवं जिला स्तर पर नाम बदलने का निर्णय लिया गया है।

Chhatrapati Sambhajinagar and Dharashiv 2023: महाराष्ट्र सरकार ने 15 सितंबर 2023 को एक राजपत्र जारी किया। राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया को पालन करते हुए अधिसूचना जारी की। औरंगाबाद और उस्मानाबाद स्थानों का नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया है।

इस राजपत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नए नाम राजस्व प्रशासन के सभी चरणों सहित हर जगह प्रतिबिंबित होंगे। नगर, शहर, तालुका, जिला, उप-विभाग और प्रभाग। महाराष्ट्र सरकार के राजस्व विभाग द्वारा प्रकाशित राजपत्र में उल्लेख किया गया कि राजस्व विभाग राजस्व क्षेत्रों के नाम बदल रहा है।

औरंगाबाद जिले को छत्रपति संभाजीनगर जिला कहा जाएगा। औरंगाबाद शहर को छत्रपति संभाजीनगर शहर कहा जाएगा। औरंगाबाद तालुका को छत्रपति संभाजीनगर तालुका कहा जाएगा। मराठवाड़ा एक प्रशासनिक और राजस्व प्रभाग है, जहां नए नाम पाने वाले दोनों शहर स्थित हैं। इस डिविजन और सब-डिविजन को पहले औरंगाबाद और उस्मानाबाद नाम से पहचाना जाता था।

गजट में कहा गया कि अब इसे नए नामों से पुकारा जायेगा। छत्रपति संभाजीनगर डिविजन और छत्रपति संभाजीनगर सब-डिविजन नए नाम होंगे। इसी तरह, उस्मानाबाद के जिला, तालुका, शहर और उप-मंडल को अब धाराशिव जिला, धाराशिव तालुका, धाराशिव शहर और धाराशिव उप-मंडल कहा जाएगा।

24 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने मुगल तानाशाह औरंगजेब के नाम पर रखे गए 'औरंगाबाद' शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के निर्णय को मंजूरी दे दी। इसी फैसले के तहत उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया गया। उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद के इस्लामी शासक निज़ाम मीर उस्मान अली खान के नाम पर रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब ने बेरहमी से मार डाला था। मराठवाड़ा क्षेत्र 17 सितंबर 1948 तक निज़ाम के शासन के अधीन था, जब भारतीय सेना ने राज्य को भारत में विलय करने के लिए इस्लामी ताकतों रजाकारों को हराया था। 

औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का फैसला पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक में लिया गया था। इस बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के 29 जून 2022 को इस्तीफा देने से ठीक पहले उनकी अध्यक्षता में हुई थी।

बहरहाल, इसके एक दिन बाद शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था कि इन जिलों का नाम बदलने का ठाकरे सरकार का फैसला अवैध है, क्योंकि राज्यपाल ने उन्हें राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया था।

शिंदे नीत कैबिनेट ने पिछले साल जुलाई में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एमवीए सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया गया, लेकिन शिंदे सरकार ने इसके आगे ‘छत्रपति’ भी जोड़ दिया।

टॅग्स :औरंगाबादएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आखिरी समय में नगर निगम चुनाव टालने के लिए चुनाव आयोग की आलोचना की | VIDEO

भारतMaharashtra: सत्तारूढ़ महायुति में दरार की खबरों के बीच, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नगर निगम चुनावों से पहले सहयोगियों को 'गठबंधन धर्म' का संदेश

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग

महाराष्ट्रMaharashtra New CM Updates: सीएम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू! विधायक दल के साथ बीजेपी की आज बैठक..., जानें अपडेट