लाइव न्यूज़ :

उद्धव कैबिनेट में आदित्य ठाकरे का जलवा, सोशल मीाडिया पर नंबर-1, अजित पवार दे रहे कड़ी टक्कर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2020 09:41 IST

रिपोर्ट- संदीप आडनाईक। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर करीब 20 लाख फॉलोअर्स के साथ पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे महा विकास आघाड़ी के मंत्रियों में सबसे आगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर सर्वाधिक फॉलोअर्स के साथ शीर्ष 10 मंत्रियों में से आधे यानी पांच मंत्री राकांपा के हैं.वन मंत्री संजय राठोड (शिवसेना) फेसबुक और ट्विटर पर नहीं हैं.

महा विकास आघाड़ी के महज सात मंत्रियों को छोड़कर शेष सभी 36 मंत्री सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर करीब 20 लाख फॉलोअर्स के साथ पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे महा विकास आघाड़ी के मंत्रियों में सबसे आगे हैं. 'दादा' के नाम से पहचाने जाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार फेसबुक पर पांच लाख 23 हजार और ट्विटर पर पांच लाख 21 हजार फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. फेसबुक पर आदित्य ठाकरे की तुलना में अजित पवार के फॉलोअर्स की संख्या एक चौथाई से थोड़ी ही अधिक है.

ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलोअर्स के साथ शीर्ष 10 मंत्रियों में से आधे यानी पांच मंत्री राकांपा के हैं. शिवसेना के तीन और कांग्रेस के दो मंत्रियों का इसमें समावेश है. वन मंत्री संजय राठोड (शिवसेना) फेसबुक और ट्विटर पर नहीं हैं. राठोड ने चुनावी हलफनामे में सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी वाला कॉलम खाली छोड़ा है. फेसबुक पर एक अपवाद को छोड़ दिया जाए तो सभी 42 मंत्री सक्रिय हैं. फेसबुक पर सरकार के मंत्रिमंडल के आधे यानी करीबन पांच मंत्री राकांपा के हैं. इसके अलावा इनमें शिवसेना के तीन और कांग्रेस और 'प्रहार' के एक-एक मंत्री का समावेश है.

ट्विटर पर टॉप 10 मंत्री

आदित्य ठाकरे : 20 लाख ।

अजित पवार : 5 लाख 21 हजार

धनंजय मुंडे : 3 लाख 55 हजार ।

जितेंद्र आव्हाड़ : 2 लाख 13 हजार

जयंत पाटिल : 1 लाख 73 हजार ।

उद्धव ठाकरे : 1 लाख 57 हजार

अशोक चव्हाण : 1 लाख 48 हजार ।

नवाब मलिक : 1 लाख 20 हजार

एकनाथ शिंदे : 82 हजार ।

बालासाहब थोरात : 64 हजार

फेसबुक पर टॉप 10 मंत्री

अजित पवार : 5 लाख 23 हजार 319

धनंजय मुंडे : 4 लाख 53 हजार 175

बच्चू कड़ू : 4 लाख 38 हजार 438

एकनाथ शिंदे : 3 लाख 35 हजार 070

जितेंद्र आव्हाड़ : 2 लाख 46 हजार 540

जयंत पाटिल : 2 लाख 01 हजार 692

आदित्य ठाकरे : 1 लाख 89 हजार 368

सतेज पाटिल : 1 लाख 68 हजार 855

दिलीप वलसे : 1 लाख 54 हजार 308

उद्धव ठाकरे : 1 लाख 53 हजार 740

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारआदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग