लाइव न्यूज़ :

नागपुर तक पहुंचा कोरोना, पहला पॉजिटिव केस मिला, विधानमंडल का बजट अधिवेशन शनिवार को ही समेटने की तैयारी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 12, 2020 09:08 IST

महाराष्ट्रः सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया कि पुणे में 8, जबकि मुंबई में 2 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी का उपचार किया जा रहा है. विदेश से आने वाले लोगों की चिकित्सा जांच की जा रही है. उन्हें अपने ही घर में अलग रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर विधानमंडल का बजट अधिवेशन निर्धारित समय से पूर्व शनिवार या रविवार को समेटने के संकेत हैं.इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी देने का निर्णय किया जा सकता है.

मुंबई: महाराष्ट्र मेंकोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर विधानमंडल का बजट अधिवेशन निर्धारित समय से पूर्व शनिवार या रविवार को समेटने के संकेत हैं. इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी देने का निर्णय किया जा सकता है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना के संबंध में जागरूकता फैलाने और हालात का जायजा लेने के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाना चाहिए, इसलिए अधिवेशन का कामकाज शनिवार या रविवार को निपटाने पर विचार किया जा रहा है.

ठाकरे ने बताया कि पुणे में 8, जबकि मुंबई में 2 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी का उपचार किया जा रहा है. विदेश से आने वाले लोगों की चिकित्सा जांच की जा रही है. उन्हें अपने ही घर में अलग रहने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा, ''लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है. स्वास्थ्य मशीनरी पूरी तरह तैयार है. आने वाले दिनों में हर दो घंटे में स्थिति की समीक्षा की जाएगी.''ठाकरे ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में छुट्टी देने का विचार नहीं है. फिलहाल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. दो दिन के बाद छुट्टी देने पर फैसला किया जाएगा.

विधानभवन परिसर में भी कड़े बंदोबस्त

विधानमंडल का बजट अधिवेशन 20 मार्च तक चलने वाला था, लेकिन अब इस 14 मार्च को ही समेटने की तैयारी है. विधानभवन परिसर में भी कोरोना के चलते अनावश्यक प्रवेश पर बंदी लगा दी गई. एक दिनी पास जारी करने पर भी पाबंदी लगाई गई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनागपुरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग