लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बीजेपी सांसद का जाति प्रमाणपत्र हुआ गुम, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2020 08:23 IST

महाराष्ट्रः सांसद डॉ. जयसिद्धेश्वर के जाति प्रमाणपत्र के खिलाफ जिला जाति पड़ताल समिति के समक्ष हुई सुनवाई के समय शिकायतकर्ता विनायक कंदकुरे ने मांग की थी कि मूल जाति प्रमाणपत्र पेश किया जाए.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सोलापुर में जिला जाति प्रमाणपत्र पड़ताल समिति द्वारा अवैध ठहराया गया भाजपा के सांसद डॉ. जयसिद्धेश्वर महास्वामी का बेडा जंगम जाति का प्रमाणपत्र गुम हो गया है. इस संदर्भ में वलसंग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

महाराष्ट्र के सोलापुर में जिला जाति प्रमाणपत्र पड़ताल समिति द्वारा अवैध ठहराया गया भाजपा के सांसद डॉ. जयसिद्धेश्वर महास्वामी का बेडा जंगम जाति का प्रमाणपत्र गुम हो गया है. इस संदर्भ में वलसंग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.इसका उल्लेख जिला जाति प्रमाणपत्र पड़ताल समिति के फैसले के विरुद्ध मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की गई अपील में किया गया है. यह शिकायत शिवसिद्ध बुलला ने दर्ज कराई है. उन्होंने 14 फरवरी को वलसंग पुलिस थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि वे 9 फरवरी को सोलापुर की ओर आ रहे थे. इस दौरान कुंभारी के दरम्यान जाति प्रमाणपत्र गुम हो गया.जिला जाति प्रमाणपत्र पड़ताल समिति ने अवैध घोषित किया गया प्रमाणपत्र जब्त करने का आदेश दिया है. अब प्रमाणपत्र ही गुम हो जाने की बात सामने आ रही है. सांसद डॉ. जयसिद्धेश्वर के जाति प्रमाणपत्र के खिलाफ जिला जाति पड़ताल समिति के समक्ष हुई सुनवाई के समय शिकायतकर्ता विनायक कंदकुरे ने मांग की थी कि मूल जाति प्रमाणपत्र पेश किया जाए.इसी बीच महास्वामी के वकील संतोष न्हावकर ने इस शिकायत को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय में अपील दायर की है. इस अपील के साथ मूल प्रमाणपत्र संलग्न करने के लिए कहा गया था. उसके बाद अंतिम सुनवाई के समय जाति प्रमाणपत्र गुम हो जाने की जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट सांसद डॉ.जयसिद्धेश्वर महास्वामी का बेडा जंगम जाति का प्रमाणपत्र अवैध घोषित किए जाने संबंधी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग को भेजी है. जिला जाति प्रमाणपत्र पड़ताल समिति ने सांसद का जाति प्रमाणपत्र अवैध ठहराते हुए अक्कलकोट तहसील कार्यालय से यह प्रमाणपत्र जारी करने वाले कर्मचारी व सांसद के खिलाफ न्यायालय में फरियाद देने का भी निर्देश दिया है. अब उन कर्मचारियों की खोजबीन की जा रही है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग