महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बालासाहब थोराट ने दिया बड़ा बयान, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 17:44 IST2019-12-29T17:44:54+5:302019-12-29T17:44:54+5:30

बालासाहब थोराट ने कहा कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Maharashtra: Balasaheb Thorat gave a big statement regarding cabinet expansion, know how many Congress MLAs will become cabinet ministers | महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बालासाहब थोराट ने दिया बड़ा बयान, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री

महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बालासाहब थोराट ने दिया बड़ा बयान, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री

Highlightsथोराट की मानें तो कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे जिनमें से 10 कैबिनेट रैंक के हैं।इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल मंत्री पद के लिए शपथ ले सकते हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज सूची निकल जाएगी। थोराट की मानें तो कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे जिनमें से 10 कैबिनेट रैंक के हैं।

बता दें कि इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं। तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

महाराष्ट्र में अगले सप्ताह होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, कांग्रेस की राज्य इकाई पार्टी के खाते में आए मंत्रिपदों से संतुष्ट नहीं है। पार्टी के एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के नेताओं ने कांग्रेस हाई कमान को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। कांग्रेस के खाते में अन्य मंत्रिपदों के अलावा राजस्व और लोक निर्माण विभाग हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस को मिले अधिकतर विभागों का जनता से कोई सीधा संबंध नहीं है।

 उन्होंने कहा, “पशुपालन और कपड़ा जैसे मंत्रालय जो हमें मिले हैं, इनका कृषि और उद्योग मंत्रालय में विलय कर देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खडगे के साथ चर्चा होने की संभावना है जो पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मुंबई में होंगे। नेता ने कहा, “अगर अभी इसका कोई हल नहीं निकला तो भविष्य में महाराष्ट्र में कांग्रेस को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।”

English summary :
Maharashtra: Balasaheb Thorat gave a big statement regarding cabinet expansion, know how many Congress MLAs will become cabinet ministers


Web Title: Maharashtra: Balasaheb Thorat gave a big statement regarding cabinet expansion, know how many Congress MLAs will become cabinet ministers

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे