लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: PMC बैंक संकट पर मुंबई की कई सोसायटियों की चुनाव बहिष्कार की धमकी, कहा, 'समाधान नहीं, वोट नहीं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 4, 2019 15:00 IST

PMC Bank crisis: पीएमसी बैंक संकट से परेशान मुंबई की तीन सोसाइटियों के लोगों ने आगामी चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है, जानिए क्या कहा

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पीएमसी बैंक के कथित घोटाले का मुद्दा गरमाया कई सोसायटियों के लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में कैश निकालने के प्रतिबंध से प्रभावित मुंबई की कई सोसायटियों ने इस मुद्दे के समाधान न होने पर आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बहिष्कार की धमकी दी है। 

रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक में कथित घोटाले के आरोपों के बाद छह महीने के लिए निकासी की सीमा प्रति अकाउंट एक हजार रुपये तय कर दी थी। हालांकि पिछले हफ्ते खाताधारकों के विरोध प्रदर्शन के बाद इसे प्रति खाता पहले 10 और फिर बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

मुंबई की तीन सोसायटियों ने दी चुनाव के बहिष्कार की धमकी

आरबीआई के इस फैसले से हजारों खाताधारको स्तब्ध रह गए। नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पश्चिमी उपनगर स्थित कम से कम तीन सोसायटियों ने आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने के लिए अभियान चलाया है और उन्होंने 'समाधान नहीं, वोट नहीं' के स्लोगन वाले पोस्टर भी लगाए हैं।

इन तीनों सोसायटियो में रहने वाले लोग इस बात से परेशान और नाराज दोनों हैं कि वे अपने ही पैसे को नहीं निकाल पा रहे हैं। इनमें से कोई पैसा ना निकाल पाने की वजह से बेटी की शादी को लेकर चिंतित है, तो कोई अपने कर्मचारियों को वेतन न दे पाने परेशान है। 

माना जा रहा है कि अगर पीएमसी के कथित घोटाले के मुद्दे का जल्द समाधान नहीं निकला तो ये आगामी विधानसभा चुनावों के प्रमुख मुद्दों में से एक बन सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आगामी 21 अक्टूबर को वोटिंग और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सतारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के बीच है। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग