लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ नहीं उतारा उम्मीदवार, एमएनएस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 2, 2019 08:39 IST

Maharashtra Navnirman Sena: राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे की एमएनएस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्टएमएनएस ने वर्ली से आदित्य ठाकरे के खिलाफ नहीं उतारा कोई उम्मीदवार

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। 

इस लिस्ट में मुंबई की वर्ली सीट से किसी उम्मीदवार के नाम का जिक्र नहीं है। इस सीट से शिव सेना ने अपने युवा नेता आदित्य ठाकरे (उद्धव ठाकरे के बेटे) को उतारा है-जो चुनावों में डेब्यू करने जा रहे हैं और ठाकरे परिवार का कोई सदस्य पहली बार चुनाव लड़ने जा रहा है। 

एमएनएस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, इनको दिए टिकट

एमएनस ने किशोर शिंदे को पुणे की कोथरुड सीट से, बीजेपी के राज्य प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ उतारा है। मुंबई में एमएनस ने संदीप देशपांडेय को माहिम से उतारा है। 

वहीं करन बाला को डनबेल के चेंबूर से उतारा गया है, संजय टुरडे को कालिना से, गोरेगांव से वीरेंद्र जाधव को, वर्सोवा से संदीप देसाई को, गणेश चक्कल को घाटकोपर पश्चिम से, अखिल चतारे को बांद्रा (पश्चिम) से, अरुण सुर्वे को डिंडोशी और राजेश यरुंकर को दहिसर से टिकट दिया गया है।  एमएनएस ने इस साल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी को वोट न देने की अपील के लिए कई रैलियां की थीं, लेकिन भीड़ खींचने के बावजूद वह राज्य में बीजेपी-शिवसेना के वोटों में जरा भी सेंध नहीं लगा सके थे। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की 288 सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाशिव सेनाअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग