लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता समेत अधिकांश उम्मीदवारों की 'होम मिनिस्टर' भी चुनाव प्रचार में जुटीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 08:42 IST

Devendra Fadnavis wife Amrita: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता समेत अन्य उम्मीदवारों की पत्नियां भी जुटी चुनाव प्रचार में

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा, 24 को मतगणनाइस विधानसभा चुनाव के लिए सीएम समेत अन्य उम्मीदवारों की पत्नियां भी प्रचार में जुटीं

नागपुर। कहा जाता है कि पति की कामयाबी में पत्नी का भी बड़ा हाथ होता है> महिलाओं की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रह गई है, बड़ी संख्या में वह आज चुनाव मैदान में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। वहीं जो पुरुष उम्मीदवार हैं, उनकी पत्नियां कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फड़नवीस सहित कई उम्मीदवारों की पत्नियां पति का जनसंपर्क बढ़ा रही हैं। 

उम्मीदवारों का परिवार तक प्रचार में जुटा है। सुबह प्रचार यात्रा, शाम को बैठक और दिनभर जनसंपर्क में ये मशगूल हैं। इस चुनावी दौर में उनके घरों में आने वालों की भी कमी नहीं है। कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ते व भोजन आदि की व्यवस्था भी महिलाएं ही संभाल रही हैं। 

इस काम के साथ वक्त निकालकर वे जनसंपर्क में भी जुटी हुई हैं। कई उम्मीदवारों की पत्नियां तो रैली के अलावा सभाओं में नजर आ रही हैं। कई महिलाएं सम्मेलन, हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, धार्मिक आयोजनों में जुटी हुई हैं। 

मुझे प्रचार की जरूरत नहीं लेकिन जिम्मेदारी है

सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने कहा, 'मुझे मुख्यमंत्री के लिए प्रचार की जरूरत नहीं। दरअसल, हमारे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। हमारी टीम की मेहनत को प्रोत्साहन देने के लिए लिए मैं भी प्रचार में जुट गई।' 

'ज्यादा नहीं लेकिन महिलाओं के सम्मेलन, हलदी-कुमकुम कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर रहे हैं। महिला कार्यकर्ता जहां-जहां मुझे बुला रही हैं, मैं वहां-वहां जा रही हूं। कहीं-कहीं भाषण भी देती हूं। रिश्तेदारों से मेल मुलाकात भी जारी है। खासतौर पर मेरा फोकस महिलाओं पर है। 'वो' तो महाराष्ट्र के दौरे पर हैं इसीलिए उनका प्रचार करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।'

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसअमृता फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग