लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election 2019: बीड़ में भाजपा का गढ़ तोड़ने की तैयारी, चाचा-भतीजे के बीच चुनावी जंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 08:24 IST

बीड़ में राकांपा का दामन छोड़कर  हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए जयदत्त क्षीरसागर (चाचा) व राकांपा युवा नेता संदीप क्षीरसागर (भतीजे) के बीच मुकाबला होगा.  

Open in App
ठळक मुद्देगेवराई में पूर्व मंत्री शिवाजीराव पंडित के पुत्र विजय सिंह पंडित  राकांपा के उम्मीदवार लगभग तय हैं.माजलगांव, आष्टी-पाटोदा, केज इन तीन मतदाता संघ में फिलहाल तो रिश्तेदारों के बीच चुनावी लड़ाई के आसार नहीं हैं.

 बीड़। एजाज अहमद

आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आपसी रिश्तों के बीच चुनावी घमासान देखने को मिलेगा. बीड़ शहर में चाचा-भतीजे के बीच चुनावी जंग होगी. इसमें कौन बाजी मारेगा, रणनीति किसकी काम आएगी, जनता किसको पसंद करती है, इस पर जीत निर्भर करेगी. मगर इतना तो तय है कि आपसी रिश्तों के बीच हो रही यह चुनवी जंग काफी रोचक होगी.

बीड़ जिले में भाजपा का वर्चस्व है. छह विधानसभा सीटों में से पांच भाजपा के कब्जे में हैं. जबकि जयदत्त क्षीरसागर  की जीत से एक सीट राकांपा के कब्जे में है. मगर लोकसभा चुनाव के दौरान क्षीरसागर ने भाजपा उम्मीदवार को ताकत दी और अब शिवसेना में प्रवेश करने से बीड़ की सभी छह सीटों में से भाजपा (5) - शिवसेना (1) की स्थिति है.

भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन के संकेत बीड़ दौरे के समय मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दिए हैं. अब खुद के बलबूते चुनाव लड़ने की हिम्मत किसी भी दल व पार्टी में नहीं है. इसलिए भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन होना तय माना जा रहा है. इससे बीड़ में भाजपा-शिवसेना गठबंधन का वर्चस्व रहेगा.

बीड़ में चाचा-भतीजे होंगे आमने-सामने

बीड़ में राकांपा का दामन छोड़कर  हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए जयदत्त क्षीरसागर (चाचा) व राकांपा युवा नेता संदीप क्षीरसागर (भतीजे) के बीच मुकाबला होगा.  बीड़ में गठबंधन (महायुति) के मित्र दल शिवसंग्राम प्रमुख विनायक मेटे भी इच्छुक होने से यहां पर सीट को लेकर रस्साकसी का माहौल देखने को मिलेगा. यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो शिवसेना, राकांपा,  एआईएमआईएम  व शिवसंग्राम में बहुरंगी लड़ाई के आसार हैं. जिसकी वजह से चाचा-भतीजे के लिए यह राह आसान नहीं लग रही है.

गेवराई में पंडित और पवारगेवराई में पूर्व मंत्री शिवाजीराव पंडित के पुत्र विजय सिंह पंडित  राकांपा के उम्मीदवार लगभग तय हैं. उनकी भाजपा के विद्यमान विधायक लक्ष्मण पवार से सीधी लड़ाई होने का अनुमान जताया जा रहा है. लक्ष्मण पवार की बहन के विजय सिंह पंडित देवर हैं.  जबकि माजलगांव, आष्टी-पाटोदा, केज इन तीन मतदाता संघ में फिलहाल तो रिश्तेदारों के बीच चुनावी लड़ाई के आसार नहीं हैं. मगर नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के बाद चुनाव मैदान में और भी रिश्तेदार आमने-सामने ताल ठोंकते हुए नजर आएंगे. जो चर्चा का केंद्र बनेंगे.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग