लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्य सरकार द्वारा शहर की जलापूर्ति योजना रोके जाने के विरोध में 31 सभासदों ने दिया इस्तीफा, शिवसेना-भजपा गठबंधन पर संकट

By भाषा | Updated: December 15, 2019 00:38 IST

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि उसके सभासदों ने शहर भाजपा अध्यक्ष किशनचंद तनवानी को इस्तीफा सौंप दिया है। तनवानी ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’से कहा, ‘‘ शनिवार को इस्तीफा देने वाले कुल सभासदों की संख्या 31 है।

Open in App

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के उप महापौर द्वारा नगर आयुक्त को इस्तीफा सौंपने के एक दिन बाद 31 सभासदों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इनमें अधिकतर भाजपा के हैं। उन्होंने यह कदम राज्य सरकार द्वारा शहर की जलापूर्ति योजना रोके जाने के विरोध में उठाया है।

भाजपा के उप महापौर विजय औताडे ने शुक्रवार को कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा औरंगाबाद में जलापूर्ति के लिए मंजूर 1,680 करोड़ की परियोजना को पिछले महीने सत्ता में आई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है।

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि उसके सभासदों ने शहर भाजपा अध्यक्ष किशनचंद तनवानी को इस्तीफा सौंप दिया है। तनवानी ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’से कहा, ‘‘ शनिवार को इस्तीफा देने वाले कुल सभासदों की संख्या 31 है।

औताडे ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया था और हम सोमवार तक यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि क्या इसे स्वीकार किया जाता है या नहीं।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना से गठबंधन समाप्त हो गया है और पार्टी के राज्य नेतृत्व से आगे का कदम उठाने के लिए बात करेंगे।

गौरतलब है कि दोनों भगवा दलों ने वर्ष 2015 में औरंगाबाद शहर निकाय चुनाव साथ लड़ा था। 115 सदस्यीय औरंगाबाद नगर निकाय में सबसे अधिक 29 सदस्य शिवसेना के हैं। दूसरे स्थान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन है, जिसके 24 सदस्य हैं।

भाजपा, निर्दलीय और कांग्रेस के क्रमश: 23, 17 और 11 सदस्य हैं। सदन में पांच बहुजन समाज पार्टी, चार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और दो आरपीआई (डी) पार्टी के सदस्य हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग