लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जलगांव जिले में डंपर और SUV के बीच भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत, 5 घायल

By भाषा | Updated: February 3, 2020 14:17 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात 11 बजे हुई, जब बालू नारायण चौधरी अपने परिवार के साथ चिनचॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चोपडा गांव जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफैजपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यावल तहसील के हिंगोला गांव के पास चोपडा-फैजपुर मार्ग पर सामने से आ रहा एक डंपर की एसयूवी से टकर हो गई। कार सवार अन्य सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जलगांव के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में डंपर और एसयूवी के बीच टक्कर से 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात 11 बजे हुई, जब बालू नारायण चौधरी अपने परिवार के साथ चिनचॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चोपडा गांव जा रहे थे। फैजपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यावल तहसील के हिंगोला गांव के पास चोपडा-फैजपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक डंपर की एसयूवी से टकर हो गई।

उन्होंने बताया कि चौधरी, उसकी पत्नी और एसयूवी सवार अन्य आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार सवार अन्य सात घायल हो गए, जिन्हें जलगांव के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित मुक्ताई तहसील के चिनचॉल और मेहूल गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि डम्पर चालक मुकुंद भंगेल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304अ (लापरवाही से मौत) और 279 (रैश ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मृतकों की पहचान बालू चौधरी, मंगला चौधरी, अश्लेषा चौधरी, रिया चौधरी, सोनाली चौधरी, प्रियंका चौधरी, सोनाली महाजन, सुमनबाई पाटिल, संगीता पाटिल, शिवम चौधरी और एसयूवी चालक धनराज कोली के रूप में की गई है। आधिकारिक तौर पर एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?