लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः BJP के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, मंत्री महाजन से धक्का-मुक्की और पूर्व MLA को जमकर पीटा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2019 08:25 IST

Open in App

महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेर में बुधवार को शिवसेना-भाजपा की सभा के दौरान भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय वाघ और उनके समर्थकों ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ बीएस पाटील की जमकर पिटाई की. मारपीट के दौरान ही मंच पर मौजूद सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन से भी धक्का-मुक्की की गई.इस बीच मंच पर अफरा-तफरी मच गई. यहां तक कि पुलिस अधिकारियों से भी धक्का-मुक्की की गई. अमलनेर में बुधवार को भाजपा उम्मीदवार उन्मेष पाटील के प्रचार के लिए सभा आयोजित की गई थी. मंच पर पूर्व विधायक डॉ बीएस पाटील की मौजूदगी को देखते ही भाजपा जिलाध्यक्ष उदय वाघ और उनके समर्थक भड़क गए. वाघ समर्थकों ने पाटील को मंच से उतारने की मांग की. इसे लेकर उदय वाघ और बीएस पाटील में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते मंच पर ही वाघ के समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी.टिकट कटने से खफा थे वाघ समर्थकगौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जलगांव लोकसभा सीट से भाजपा ने पहले स्मिता वाघ को टिकट दिया, लेकिन ऐन मौके पर स्मिता वाघ का टिकट काटकर उनकी बजाए चालीसगांव के विधायक उन्मेष पाटील को जलगांव लोकसभा सीट से टिकट दे दिया गया. बताया जाता है कि स्मिता वाघ का टिकट काटने में पूर्व विधायक डॉ बीएस पाटील के गुट ने अहम भूमिका निभाई. स्मिता वाघ के पति उदय वाघ भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं. डॉ बीएस पाटील ने कई बार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष उदय वाघ की शिकायत की है. स्मिता वाघ को लोकसभा का टिकट मिलने के बाद बीएस पाटील और उनके समर्थकों को आशंका थी कि उदय वाघ का गुट आगे बढ़ जाएगा. इस आशंका के चलते बीएस पाटील ने ऐन मौके पर स्मिता वाघ का टिकट काट दिया. उदय वाघ का यह आरोप है कि बीएस पाटील ने स्मिता वाघ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है.पाटील को देखकर भड़क गए वाघ समर्थकअमलनेर के प्रताप मिल परिसर में बुधवार की शाम को आयोजित सभा में जब पूर्व विधायक बीएस पाटील मंच की ओर बढ़ रहे थे तो उदय वाघ के समर्थकों ने उनका विरोध किया और उन्हें मंच पर नहीं आने को कहा. इस पर मंत्री गिरीश महाजन ने पाटील को मंच पर आने का आग्रह किया. इससे वाघ समर्थक भड़क उठे. सभा में सहकार राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील भी मौजूद थे. सभा शुरू होते हीस्मिता वाघ समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए डॉ बीएस पाटील को मंच से उतारने की मांग की, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने सीधे मंच पर चढ़कर पाटील की पिटाई शुरू कर दी. मंत्री गिरीश महाजन ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई. बाद में पुलिस ने किसी तरह पाटील को मंच से उतारा और उन्हें सुरक्षित स्थान तक ले गए. मंच पर यह हंगामा करीब दस मिनट तक चलता रहा. विदित हो कि जलगांव लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद एटी पाटील हैं. भाजपा ने उनका टिकट काटकर पहले तो विधायक स्मिता वाघ को टिकट दिया, लेकिन नामांकन-पत्र भरने के बाद उनका टिकट काट दिया गया और जलगांव संसदीय सीट से चालीसगांव के विधायक उन्मेष पाटील को टिकट दे दिया गया. इससे वाघ समर्थकों में नाराजगी है.डॉ बीएस पाटील से नाराजगी क्यों?जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन का कहना है कि अमलनेर के पूर्व विधायक डॉ बीएस पाटील और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय वाघ के बीच शुरुआत से ही विवाद चल रहा है. स्मिता वाघ को टिकट दिए जाने के बाद से ही डॉ बीएस पाटील ने विरोध करना शुरू कर दिया और बगावती तेवर अपनाए. मौजूदा सांसद एटी पाटील का टिकट काटे जाने के बाद पारोला में आयोजित सभा में डॉ बीएस पाटील ने जिलाध्यक्ष उदय वाघ और स्मिता वाघ के खिलाफ बयानबाजी की थी. भाजपा अनुशासित पार्टी है. जो कुछ भी हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर बात है. जिसने यह सब किया उसे छोड़ा नहीं जाएगा. कार्रवाई जरूर की जाएगी. डॉ बीएस पाटील से जब मारपीट की जा रही थी, तब मैंने बीच-बचाव किया. मेरे साथ किसी भी प्रकार की धक्का-मुक्की अथवा मारपीट नहीं हुई. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos