लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 5 साल से प्रस्ताव में ही सिमटा इंदोरा-सक्करदरा फ्लाईओवर प्रोजेक्ट

By वसीम क़ुरैशी | Updated: January 31, 2020 11:37 IST

पारडी फ्लाईओवर का काम तो जैसे ढिलाई के रिकार्ड कायम कर रहा है और चंद मीटर लंबाई वाला चिंचभुवन फ्लाईओवर प्रोजेक्ट भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है.

Open in App
ठळक मुद्दे कामठी रोड फ्लाईओवर निर्माण का जिम्मा नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के बजाय मेट्रो रेल को दिया गया. पहली बार शहर की भीतरी सीमा में एनएचएआई ने फ्लाईओवर बनाने का सिलसिला शुरू किया.

शहर के विकास और यातायात को सुगम बनाने के मकसद से पांच साल पहले पुल के कई प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई. पहली बार शहर की भीतरी सीमा में एनएचएआई ने फ्लाईओवर बनाने का सिलसिला शुरू किया. इनमें से एक प्रोजेक्ट इंदोरा से सक्करदरा फ्लाईओवर का भी था.

पहले व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) संबंधी रिपोर्ट तैयार की गई. इसके बाद डीपीआर तैयार किया गया. तब से अब तक डीपीआर मंजूर ही नहीं हो पाया है. उस समय के स्वीकृत कार्यों में रेंगते हुए ही सही सदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया. कामठी रोड फ्लाईओवर निर्माण का जिम्मा नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के बजाय मेट्रो रेल को दिया गया.

पारडी फ्लाईओवर का काम तो जैसे ढिलाई के रिकार्ड कायम कर रहा है और चंद मीटर लंबाई वाला चिंचभुवन फ्लाईओवर प्रोजेक्ट भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है. इंदोरा से सक्करदरा पुल के डीपीआर बनने के बाद कमाल टॉकीज चौक के आसपास के व्यवसायियों ने जबरदस्त आंदोलन किया.

बाद में प्रस्ताव कमाल टॉकीज चौक से अशोक चौक तक फ्लाईओवर बनाने का तैयार हुआ. इसके बाद गोलीबार चौक तक और अग्रसेन चौक से भांडे प्लॉट तक के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया. इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट की मंजूरी से पहले इतने बदलाव हो गए कि अब ये ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है.

टॅग्स :लोकमत नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग