लाइव न्यूज़ :

मालेगांव बम विस्फोट के आरोपी ने कहा- हेमंत करकरे जिंदा रहते तो मैं मामले से पहले ही दोषमुक्त हो जाता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 22, 2019 08:11 IST

बम विस्फोट मामले के एक अन्य आरोपी राकेश धावड़े, उसकी वकील नीता धावड़े की मौजूदगी में कुलकर्णी ने रविवार को पत्र परिषद में कहा कि साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया है. जब हेमंत करकरे को यह पता चल गया कि हमारा मालेगांव बम विस्फोट से कोई संबंध नहीं है, उसके बाद से हमारे साथ कोई मारपीट नहीं की गई. वे जीवित रहते तो उनके आरोपपत्र दाखिल करने के पूर्व ही हम छूट गए होते. उनके शहीद हो जाने से हमारा नुकसान हुआ.

Open in App

मालेगांव बम विस्फोट मामले के एक आरोपी समीर कुलकर्णी ने यहां कहा कि शहीद हेमंत करकरे के लिए उनके दिल में बहुत सम्मान है. अगर वे जिंदा रहते तो इस मामले से बहुत पहले मैं दोषमुक्त हो गया होता. शहीदों का किसी को भी भूल कर भी अपमान नहीं करना चाहिए.बम विस्फोट मामले के एक अन्य आरोपी राकेश धावड़े, उसकी वकील नीता धावड़े की मौजूदगी में कुलकर्णी ने रविवार को पत्र परिषद में कहा कि साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया है. जब हेमंत करकरे को यह पता चल गया कि हमारा मालेगांव बम विस्फोट से कोई संबंध नहीं है, उसके बाद से हमारे साथ कोई मारपीट नहीं की गई. वे जीवित रहते तो उनके आरोपपत्र दाखिल करने के पूर्व ही हम छूट गए होते. उनके शहीद हो जाने से हमारा नुकसान हुआ.उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी दस्ते में भी कुछ अच्छे अधिकारी हैं, इसलिए हम आज जिंदा हैं. इस दौरान वकील नीता धावड़े ने कहा कि नौ वर्ष जेल में गुजारने के बाद राकेश धावड़े चार प्रकरणों में निर्दोष साबित हुए. मैं वकील रहकर भी उनकी कोई मदद नहीं कर पाई. उन्होंने सवाल किया, जरा सोचिए कि सामान्य आरोपी की क्या गति होती होगी?राकेश धावड़े ने कहा कि मैं इतिहास का अभ्यासक हूं. हम उस समय की राजनीति के बलि चढ़ गए. मेरे साथ 62 दिनों तक अमानवीय मारपीट की गई. अब मामले से मेरा नाम पूरी तरह से हटा दिया गया है. प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून के अंतर्गत मुकदमा चल रहा है. उन्हें जमानत मिली हुई है. इसलिए उनको चुनाव लड़ने की अनुमति न दी जाए और उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाए. यह मांग चुनाव आयोग से की गई है. इस मांग पत्र पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा आढ़ाव, पन्नालाल सुराणा, अजीत अभ्यंकर, सुभाष वारे, किरण मोघे, सुनीति सु. र., डॉ. वर्षा आल्हाट आदि लगभग चालीस संगठनों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं.

टॅग्स :मालेगांव धमाकामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग