मुंबई: कांदिवली के एक चॉल में सिलेंडर विस्फोट के बाद लगी आग, 9 लोग झुलसे

By भाषा | Published: February 13, 2020 10:38 AM2020-02-13T10:38:10+5:302020-02-13T10:38:10+5:30

एक ही दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है। बुधवार शाम को उपनगर बांद्रा की एक चॉल में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई थी।

cylinder blast in kandivali mumbai many people injured | मुंबई: कांदिवली के एक चॉल में सिलेंडर विस्फोट के बाद लगी आग, 9 लोग झुलसे

डेमो पिक

Highlightsसंदीप कनाडे और उनके परिजन कांदिवली के जानूपाड़ा इलाके में गवारे चॉल स्थिल अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहे थे।स घटना में कनाडे परिवार के कुछ सदस्य और 11 वर्षीय लड़के समेत कुछ पड़ोसी झुलस गए।

उपनगर कांदिवली की एक चॉल में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से एक नाबालिग लड़के समेत नौ लोग झुलस गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है।

संदीप कनाडे और उनके परिजन कांदिवली के जानूपाड़ा इलाके में गवारे चॉल स्थिल अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहे थे। तभी सिलेंडर फट गया और आग लग गई। इस घटना में कनाडे परिवार के कुछ सदस्य और 11 वर्षीय लड़के समेत कुछ पड़ोसी झुलस गए। दो लोग 45 फीसदी तक झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि आग में झुलसे सभी लोगों को नजदीक के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि संदीप कनाडे (31) और शारदा कनाडे (56) 45 फीसदी तक झुलस गए। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एक ही दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है। बुधवार शाम को उपनगर बांद्रा की एक चॉल में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई थी। उसकी चपेट में आकर दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गए थे। 

Web Title: cylinder blast in kandivali mumbai many people injured

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे