लाइव न्यूज़ :

फफक-फफककर रोईं वृद्धा किसान, कहा- लगता है 'मर जाऊं तो अच्छा'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2019 09:00 IST

मूसलाधार बारिश से बर्बाद हो गई बाजरे की फसल को सड़क किनारे सुखा रही पार्वती और उनके पति मारुति कदम चिंताग्रस्त दिखाई दिए. हाथ में फसल बीमा के कागज थे. पार्वती के तीन बेटे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबारिश से नुकसान होने की खबर सुनकर पुणे में रहने वाला एक बेटा आश्रुबा मिलकर लौट गया.दूसरा बेटा सोमनाथ वाहन चालक था.

अनिल भंडारी

''खेत में फसल नहीं होती, फसल होती है तो बारिश खाने नहीं देती. पसेरीभर अनाज घर में नहीं आया तो बच्चे क्या खाएंगे? सब बर्बाद हो गया. ऐसा लगता है कि मैं मर जाऊं तो अच्छा, लेकिन मुझे मरना नहीं है.'' रुंधे गले से यह सब कहते हुए उखंडा पिट्ठी क्षेत्र की पार्वती कदम फफक-फफक कर रोने लगीं और उनकी हालत देखकर हम भी स्तब्ध हो गए. उन्होंने कहा कि मैं, 'बच्चों को ढांढस बंधा रही थीं कि 'धूप निकलेगी तो सब सूख जाएगा. अंकुर फूटे हुए बाजरे के दाने दिखाते हुए कहा, 'देखो क्या सूखा, सब तो उग आए हैं' और फिर रोने लगीं.

मूसलाधार बारिश से बर्बाद हो गई बाजरे की फसल को सड़क किनारे सुखा रही पार्वती और उनके पति मारुति कदम चिंताग्रस्त दिखाई दिए. हाथ में फसल बीमा के कागज थे. पार्वती के तीन बेटे हैं. इस परिवार के पास केवल कुछ ही एकड़ खेती है. बारिश से नुकसान होने की खबर सुनकर पुणे में रहने वाला एक बेटा आश्रुबा मिलकर लौट गया. दूसरा बेटा सोमनाथ वाहन चालक था. ब्लड कैंसर हो जाने से उसकी मौत हो गई. तीसरा बेटा परमेश्वर उस्मानाबाद जिले के वाशी में हमाली का काम करता था.

दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर उसकी भी मौत हो गई. पार्वती ने बताया कि वे फसल नुकसान के पंचनामे की लिए आई हैं. इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा की मार ने किस तरह उनको झकझोर दिया, वह आपबीती बताई. भले ही बेमौसम बारिश ने फसलें बर्बाद कर दी हैं, लेकिन उनके मन में जीने का जज्बा अब भी दिखाई दे रहा था.

उखंडा पिट्ठी पहुंचने के बाद एक झोपड़ीनुमा होटल में तुकाराम भोंडवे, लक्ष्मण ठोसर से मुलाकात हुई. इस गांव में सौ से सवा सौ किसान परिवार और जनसंख्या लगभग डेढ़ हजार है. तुकाराम ने कहा की धरती पर बोझ बढ़ गया है. उसका क्या किया जा सकता है. खेत में कुछ भी नहीं बचा. एक डंठल तक नहीं. सोयाबीन भीग गई और उसमें अंकुर फूट आए हैं.

चारों तरफ-तरफ पानी ही पानी. पानी कहां से आया और कहां गया, इसका कुछ पता ही नहीं है. इस बार बारिश अच्छी हुई थी और फसलें भी अच्छी थीं. लेकिन... बेमौसम बारिश ने सब बर्बाद कर दिया. लगभग हाथ में आई हुई फसल निकल गई. अब रोने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.

टॅग्स :महाराष्ट्रकिसान आंदोलनकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग