लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है...', जानिए शपथ लेने के बाद क्या बोले डिप्टी सीएम अजित पवार?

By विनीत कुमार | Updated: July 2, 2023 16:46 IST

एनसीपी नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में कई एनसीपी विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का दामन थाम लिया। अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह और अन्य विधायक एनसीपी के रूप में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को हुए आश्चर्यजनक उलटफेर के बाद अजित पवार ने भाजपा के साथ जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार ने बताया कि आखि उन्होंने राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन (शिंदे गुट) से हाथ क्यों मिलाया।

अजित पवार ने पत्रकारों से कहा, 'प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भारत को आगे ले जा रहे हैं। हमने इस प्रयास में शामिल होने का फैसला किया। हर कोई उनके नेतृत्व की सराहना करता है। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे और इसीलिए हमने यह फैसला लिया है।'

अजित पवार ने आगे कहा, 'हमने शपथ ले ली है और अगले (कैबिनेट) विस्तार में कुछ और मंत्री जोड़े जाएंगे। हम केंद्र में मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, इसलिए मैंने यह फैसला किया है।' अजित पवार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महाराष्ट्र का विकास है.

पार्टी पर अपना नियंत्रण जताते हुए अजित पवार ने कहा कि वह और अन्य विधायक असली एनसीपी के रूप में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल हुए हैं।

अजित पवार ने कहा, 'अभी कई लोग आलोचना करेंगे। हम उसे महत्व नहीं देते हैं और हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे और इसीलिए हमने यह फैसला लिया है। हमारे ज्यादातर विधायक इस फैसले से संतुष्ट हैं। हमने एनसीपी पार्टी के साथ इस सरकार को समर्थन दिया है। हम सभी चुनाव एनसीपी के नाम पर ही लड़ेंगे।'

विपक्ष पर निशाना साधते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि विपक्षी दलों को देश को आगे ले जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इससे पहले, ऐसी खबरें थीं कि राकांपा नेता पिछले महीने पटना में विपक्षी एकता बैठक में शरद पवार और सुप्रिया सुले के कांग्रेस के साथ मंच साझा करने को लेकर नाराज थे।

वहीं, छगन भुजबल ने कहा, 'हम तीसरी पार्टी के रूप में सरकार में शामिल हुए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि हमने पार्टी तोड़ दी है लेकिन यह सही नहीं है। हम यहां एनसीपी के रूप में आए हैं। हमने कई मौकों पर मोदी सरकार की आलोचना भी की है लेकिन यह सच है कि देश उनके हाथों में सुरक्षित है।'

टॅग्स :अजित पवारNCPनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग