लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह की चिट्ठी पर मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान, बिना हस्ताक्षर वाली चिट्ठी का किया जा रहा है सत्यापन

By भाषा | Updated: March 21, 2021 07:53 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि जिस ईमेल पते से पत्र आया है उसे सत्यापित किया जा रहा है और राज्य का गृह विभाग सिंह से सपंर्क साधने का प्रयास कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिवालय ने कहा है कि ईमेल पते को सत्यापित करने की जरूरत है क्योंकि आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज ई-मेल का पता अलग है।पत्र में आरोप लगाया गया है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों से हर महीने बार और होटलों से वसूली करने को कहते थे।

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजी गई बिना हस्ताक्षर वाली चिट्ठी का सत्यापन कराया जा रहा है। यह जानकारी शनिवार रात को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

परमबीर सिंह ने इस पत्र में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, ‘‘परमबीर सिंह, कमांडेंट जनरल, होमगार्ड के नाम से मुख्य मंत्री सचिवालय के आधिकारिक इमेल पते पर पत्र आया है।’’

बयान में कहा गया कि जिस ईमेल पते से पत्र आया है उसे सत्यापित किया जा रहा है और राज्य का गृह विभाग सिंह से सपंर्क साधने का प्रयास कर रहा है। बयान में कहा गया कि ईमेल पते को सत्यापित करने की जरूरत है क्योंकि आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज सिंह का ई-मेल पता अलग है।

सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि ‘‘महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों से हर महीने बार और होटलों से वसूली करने को कहते थे।’’ देशमुख ने बयान जारी कर कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और ये आरोप सिंह द्वारा खुद को बचाने और महा विकास अघाड़ी सरकार की छवि को खराब करने की साजिश के तहत लगाये गये है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग