लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ब्रिटिश काल के कानूनों में बदलाव और विश्लेषण की है जरूरत

By भाषा | Updated: February 16, 2020 20:46 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''आजादी के कई वर्षों बाद भी ब्रिटिश काल के कानून लागू हैं। समाज की जरूरतों और बदलती परिस्थितयों के अनुसार पुराने कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है।''

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल द्वारा आयोजित कानून सम्मेलन में कहा कि समाज में बदलाव के मद्देनजर ब्रिटिश काल में बने कानूनों में सुधार और उनके विश्लेषण की जरूरत है। ठाकरे ने कानून सम्मेलन 2020 के विषय ''आधुनिक न्यायपालिका की ओर तेजी से बढ़ते कदम’’ पर संबोधन के दौरान कहा कि जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लोकतंत्र के सभी चार खंभों को साथ आकर कानून में बदलावों पर चर्चा करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ''आजादी के कई वर्षों बाद भी ब्रिटिश काल के कानून लागू हैं। समाज की जरूरतों और बदलती परिस्थितयों के अनुसार पुराने कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है।''

इस मौके पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश भूषण गवई, बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मकरंद कार्णिक और न्यायमूर्ति संदीप शिंदे के साथ ही महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री अनिल परब भी मौजूद रहे। इस मौके पर न्यायाधीश भूषण गवई ने नये न्यायालय भवन की आधारशिला भी रखी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos