लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी पूर्व MLA नरेंद्र मेहता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताई वजह

By भाषा | Updated: February 25, 2020 10:49 IST

गीता जैन पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले तक भाजपा में थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने के बजाए अपने विधायक मेहता पर विश्वास जताया था।

Open in App

भाजपा के पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले वर्ष हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यहां मीरा-भायंदर सीट पर प्रतिद्वंद्वी गीता जैन से हार गए थे। सोमवार को सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए वीडियो में मेहता ने कहा कि वह राजनीतिक सन्यास ले रहे हैं लेकिन वह अपने सामाजिक कार्य जारी रखेंगे।

मेहता ने कहा कि अतीत के उनके कार्यों ने भाजपा का ‘नाम खराब’ किया है और अब उन्हें इस बात का एहसास हुआ है कि पार्टी में उनके लिए कोई स्थान नहीं है। इसलिए वह पार्टी के सभी पद छोड़ रहे हैं। पूर्व विधायक मेहता ने कहा कि वह अच्छे और बुरे, दोनों ही वक्त में भाजपा के साथ रहे और मीरा-भायंदर टाउनशिप के लिए उन्होंने भरसक काम किया।

उन्होंने लोगों की सेवा करने का पर्याप्त अवसर देने के लिए पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके लिए चीजें कठिन हो गई हैं इसलिए वह अलविदा कह रहे हैं।

गौरतलब है कि गीता जैन पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले तक भाजपा में थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने के बजाए अपने विधायक मेहता पर विश्वास जताया था। जैन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और मेहता को 15 हजार से अधिक मतों से हराया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा