लाइव न्यूज़ :

आशीष शेलार बने महाराष्ट्र विधानमंडल में भाजपा के नए मुख्य सचेतक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 16, 2019 08:29 IST

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. शीत सत्र केवल छह दिनों का होगा. माना जा रहा है कि ये सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है.

Open in App

महाराष्ट्र के भाजपा विधानमंडल दल ने रविवार को आशीष शेलार को विधानमंडल में पार्टी का मुख्य सचेतक और देवयानी फरांडे को विधानसभा में पार्टी का सचेतक नियुक्त किया. पार्टी ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को यह घोषणा की.

भाजपा के पूर्व मुंबई अध्यक्ष शेलार ने बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता था. विधायक के रूप में उनका यह दूसरा कार्यकाल है. शेलार को शिवसेना के गढ़ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 2017 के चुनाव में भाजपा के बहुत अच्छे प्रदर्शन का श्रेय जाता है. भाजपा ने अत्यंत कड़े मुकाबले में 82 सीटें जीती थीं और वह शिवसेना से महज दो सीटें पीछे रह गई थी.

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. शीत सत्र केवल छह दिनों का होगा. माना जा रहा है कि ये सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है. भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर के खिलाफ की गई टिप्पणी को मुद्दा बना कर विधानमंडल के भीतर और बाहर शिवसेना को अड़चन में डालने की रणनीति अख्तियार की है. देवेंद्र फड़नवीस ने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए लाचार हुई शिवसेना स्वतंत्रता संगाम्र सेनानी सावरकर के सम्मान के लिए सौदेबाजी पर उतारू हो गई है. 

वहीं, सावरकर को भारत रत्न देने की प्रदेश भाजपा की मांग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने जवाब दिया कि कि केंद्र उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दे रही. उद्घव ठाकरे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सावरकर के विचारों पर नहीं चल रही. नागरिकता संशोधन बिल भी सावरकर के विचारों से मेल नहीं खाता.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग