लाइव न्यूज़ :

Ashok Chavan Resignation: 'इस्तीफे' के बाद डिप्टी-सीएम देवेन्द्र फडणवीस का दावा- 'कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं, आगे-आगे देखिए होता है क्या'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 12, 2024 13:56 IST

महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब इस पूरे मामले पर चुटकी लेते हुए मौजूदा उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये दावा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफामौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, आगे-आगे देखिए क्या-क्या होता हैसूत्रों की मानें तो चव्हाण भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं

Ashok Chavan quits Congress: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर एक बात सामने निकलर के आ रही है कि अशोक चव्हाण जल्द भाजपा के साथ जा सकते हैं। 

दूसरी ओर इस पर मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं, वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए क्या-क्या होता है। "

भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश इकाई अध्यक्ष बनना संभव थाराहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही पहले चरण में भारत जोड़ो यात्रा के बाद ऐसे बातें आ रही थी कि अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष बनाया जाना था। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई नियुक्ति नहीं हुई। यहां एक बात और ध्यान देने वाली है कि दो साल पहले हुए राज्यसभा चुनाव के लिए चव्हाण ने कांग्रेस की ओर से वोट नहीं किया था। ऐसा माना जा सकता है कि ये संकेत पहले से चव्हाण की ओर से स्पष्ट थे। बताते चले कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बने प्रदेश में महाअघाड़ी गठबंधन का पतन हो गया था और इसमें अशोक चव्हाण प्रमुख स्थान पर थे।

टॅग्स :कांग्रेसMaharashtra Assemblyदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग