लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना के 14361 नए मामले सामने आए, 331 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:28 IST

पुणे डिविजन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,96,183, है जबकि 5,040 लोगों की मौत हुयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 331 मरीजों की मौत होने की जानकारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे डिविजन में 3,296 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,167 हो गयी।नासिक डिविजन में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,223 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 2,205 है।शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया।

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी।

राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी।

शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी। पुणे में अब तक 2,475 लोगों की मौत हो चुकी है।

ठाणे डिविजन में 3,296 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,167 हो गयी। इस क्षेत्र में अब तक 12,595 लोगों की मौत हो चुकी है। नासिक डिविजन में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,223 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 2,205 है।

पुणे डिविजन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,96,183, है जबकि 5,040 लोगों की मौत हुयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 331 मरीजों की मौत होने की जानकारी मिली।

इनमें से 248 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुईं जबकि अन्य 47 मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि बाकी 36 मौतें एक सप्ताह से भी पहले हुई थीं, लेकिन उन्हें अब आंकड़ों में शामिल किया गया है। राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रपुणेनासिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग