लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाः हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपये ट्रांसफर होंगे, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा-10 जुलाई को इंदौर से शुरुआत करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 19:07 IST

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर 1 बजे इंदौर से मैं आपके खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि डालूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।योजनाओं को भी बेहतर तरीके से लागू करने में अपना योगदान दे सकें।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे।

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। चौहान ने कहा कि मैंने आपको वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को आपके बैंक खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर 1 बजे इंदौर से मैं आपके खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि डालूंगा। इसी दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, ताकि वह लाड़ली बहना योजना के साथ ही महिला सशक्तिकरण की अन्य योजनाओं को भी बेहतर तरीके से लागू करने में अपना योगदान दे सकें।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FCMMadhyaPradesh%2Fvideos%2F300816125727126%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना सेनाएँ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मददगार और महत्वपूर्ण माध्यम बनकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री चौहान 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे। यह योजना की दूसरी किश्त है।

चौहान इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउण्ड से पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना सेना की सदस्य होने के नाते दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाएंगे। चौहान लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। मुख्यमंत्री चौहान इसी दिन धार जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

टॅग्स :भोपालशिवराज सिंह चौहानBJPइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख