लाइव न्यूज़ :

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कुर्सी की 'जंग', राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा-"बीजेपी उद्योगपतियों को फायदा देने वाली सरकार..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2023 07:49 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर बयान दिया और उनकी सभी गारंटियों और वादों को झूठा बताया।

Open in App

आकाश सेन 

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चंद ही दिन बाकी है। ऐसे में एक तरफ जहां सियासी दलों के दिग्गज नेता धुंआधार प्रचार कर रहे है तो दूसरी और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है।

भोपाल में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर बयान दिया और उनकी सभी गारंटियों और वादों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार उद्योगपतियों को फायदा देने वाली, भष्टाचार करने वाली सरकार है इसलिये इस बार जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है।

राहुल गांधी ने कहा, "हम झूठे वादे करने नही आए है … हमारी सरकार बनते ही, आम गरीब और बहनों को राहत देने का काम किया जाएगा।"

अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का जवाब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जुटें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया है। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया, साथ ही उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की जनता से कहने आया हूं कि जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है, उनकी गारंटी का क्या होगा?

उन्होंने कहा कि ऐसे में ये तो साफ है कि जैसे जैसे चुनाव प्रचार का अंतिम दौर पास आएगा प्रदेश के प्रमुख सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप और जनता को लुभाने का के लिए वादे और गारंटी देने का दौर और तेज होगा लेकिन ऐसे में देखना ये अहम होगा कि किसकी गारंटी और वादों को जनता का जनादेश मिलता है और प्रदेश में किसी सरकार बनती है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshअमित शाहराहुल गांधीAmit ShahRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख