लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election: डबरा सीट से इमरती देवी आगे, राघोगढ़ सीट पर कांग्रेस को बढ़त, यहां जानिए बाकी अपडेट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 3, 2023 09:20 IST

राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देडबरा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार इमरती देवी आगे चल रही हैंराघोगढ़ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयवर्धन सिंह ने शुरुआती बढ़त बना ली हैभाजपा के भारत सिंह कुशवाहा ग्वालियर ग्रामीण सीट से पीछे

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अब तक मिले 212 सीटों के रूझान में बीजेपी को 115 और कांग्रेस को 96 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। डबरा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार इमरती देवी आगे चल रही हैं। 

वहीं मध्य प्रदेश की राघोगढ़ सीट पर  कांग्रेस उम्मीदवार जयवर्धन सिंह ने शुरुआती बढ़त बना ली है। अन्य सीटों की बात करें तो भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा  ग्वालियर ग्रामीण सीट से पीछे हैं। वह इस सीट पर कांग्रेस के साहिब सिंह गुर्जर से पिछड़ रहे हैं। ग्वालियर-पूर्व सीट से कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार ने बढ़त बनाई हुई है। शहडोल की ब्यौहारी सीट पर बीजेपी और बड़वानी की सेंधवा सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "परिणाम आना शुरू हो गए हैं, मैं मानता हूं कि बीजेपी अब तक की सर्वाधिक सीट जीतकर मध्य प्रदेश में इतिहास बनाएगी...।"

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "मैंने कोई रुझान नहीं देखे। मुझे 11 बजे तक कोई रुझान की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है..."

मुरैना, मध्य प्रदेश: SP शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा, "सभी जगह पुलिस की व्यवस्था की गई है। करीब 800 पुलिस अधिकारी विभिन्न जगहों पर तैनात हैं...शहर में डायवर्जन प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जिससे आम जनता को कोई दिक्कत ना हो...यहां सख्त व्यवस्था की गई है..."

बता दें कि राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती झाबुआ सीट पर होगी, जबकि सबसे कम 12 राउंड कर गिनती दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर होगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसशिवराज सिंह चौहानKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख