लाइव न्यूज़ :

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की बहुमंजिला बिल्डिंग से कूद कर महिला सूबेदार ने की आत्महत्या

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 6, 2024 12:41 IST

इंदौर-पीटीसी में पदस्थापना से पहले वह मंदसौर और इंदौर ट्रैफिक में पदस्थ रह चुकी है।

Open in App

 इंदौर-  आजाद नगर पुलिस थाना  क्षेत्र में  स्थित पीटीसी (पुलिस ट्रेंनिग स्कूल)  में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला सूबेदार ने वहाँ बनी बहुमंजिला बिल्डिंग के छठवें माले से कूदकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या की वजह डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है।पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

आजाद नगर थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। पीटीसी में पदस्थ महिला सूबेदार नेहा पति ओम शरण (30) यहां बनी क्षिप्रा बिल्डिंग में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। पीटीसी में पदस्थापना से पहले वह मंदसौर और इंदौर ट्रैफिक में पदस्थ रह चुकी है।

सुबह वह अपनी बिल्डिंग से निकली और सामने अधिकारियों के लिए बनी बहुमंजिला बिल्डिंग में जा कर छठवें माले से नीचे कूद गई।वहां मौजूद पुलिस गार्ड ने उन्हें देखा और उसके बाद अधिकारियों को सूचना दी । 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नेहा ने मानसिक तनाव के चलते यहां कदम उठाया है। उनके परिवार में एक चार साल का बेटा और एक 8 माह की बेटी है। पति शिक्षक है। वह कई दिनों से काम को लेकर तनाव में चल रही थी। नेहा मूल रूप से नीमच की रहने वाली है।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासMadhya Pradeshक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख