लाइव न्यूज़ :

Clean Air Survey-2023: इंदौर ने फिर बाजी मारी, पहले नंबर पर, भोपाल ने 5वां, जबलपुर ने 13वां और ग्वालियर ने 41वां स्थान, देखें लिस्ट

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 23, 2023 16:59 IST

Clean Air Survey-2023: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम, भोपाल ने 5वां, जबलपुर ने 13वां और ग्वालियर ने 41वां स्थान प्राप्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार  प्रयास कर रही है।सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वां स्थान मिला है।देवास ने 180 अंकों के साथ देश में 6वां स्थान प्राप्त किया है।

इंदौरः इंदौर ने देश में एक बार फिर सफलता का परचम फहराया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम, भोपाल ने 5वां, जबलपुर ने 13वां और ग्वालियर ने 41वां स्थान प्राप्त किया है।

सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार  प्रयास कर रही है। प्रमुख सचिव गुलशन बामरा ने बताया कि 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वां स्थान मिला है। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने 180 अंकों के साथ देश में 6वां स्थान प्राप्त किया है।

गत वर्ष देवास ने 200 में से 175.05 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। इंदौर को 200 में से 187, भोपाल को 181, जबलपुर को 172 और ग्वालियर को 114 अंक हासिल हुए हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रथम पाँच में से तीन पुरस्कार मध्य प्रदेश के खाते में गये हैं। इंदौर को पहला, आगरा को दूसरा, ठाणे को तीसरा, श्रीनगर को चौथा और भोपाल को 5वां स्थान मिला है।

 प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में “प्राण” ऑनलाइन पोर्टल पर शहरों द्वारा भी स्व-मूल्यांकन किया जाता है। शहरों को ठोस अपशिष्ट, सड़क धूल, निर्माण और विध्वंस कचरे का प्रबंधन, वाहनों के उत्सर्जन पर नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में लागू की गई गतिविधियों और उपायों की रिपोर्ट देनी होती है।

टॅग्स :इंदौरभोपालDewasSagar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?