MP में भाजपा चलाएगी अभियान, कांग्रेस प्रवक्ता विधेयक की बताएंगे सच्चाई

By राजेंद्र पाराशर | Published: December 25, 2019 04:12 AM2019-12-25T04:12:37+5:302019-12-25T04:12:37+5:30

नागरिकता संशोधन कानून का लेकर जहां प्रदेश कांग्रेस विरोध कर रही है. वहीं भाजपा ने विरोध को देखते हुए अब लोगों के बीच कानून के बारे में जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों को सक्रिय किया है. दोनों ही दलों ने इसके लिए अपने प्रवक्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया और अपने-अपने तरीके से कानून को लेकर अपनी बात जनता के बीच पहुंचाने की बात कही. 

BJP will run campaign in MP, Congress spokesperson will tell the truth of Bill | MP में भाजपा चलाएगी अभियान, कांग्रेस प्रवक्ता विधेयक की बताएंगे सच्चाई

MP में भाजपा चलाएगी अभियान, कांग्रेस प्रवक्ता विधेयक की बताएंगे सच्चाई

Highlightsभाजपा ने कहा भ्रम फैला रही कांग्रेस, कांग्रेस आरोप बिल से साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की आशंका.भाजपा का यह अभियान 15 जनवरी तक प्रदेश में चलेगा.

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रवक्ताओं को सतर्क कर जनता के बीच अपने-अपने तरीके से अपनी बात रखने को कहा है. भाजपा ने जहां कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रवक्ताओं से कहा है कि वे लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करें, वहीं कांग्रेस ने प्रवक्ताओं से कहा है कि कानून की पेचिदगियों को समझे और लोगों के बताएं कि इस कानून से सांप्रदायिक धु्रवीकरण की आशंका आशंका बनी हुई है.

नागरिकता संशोधन कानून का लेकर जहां प्रदेश कांग्रेस विरोध कर रही है. वहीं भाजपा ने विरोध को देखते हुए अब लोगों के बीच कानून के बारे में जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों को सक्रिय किया है. दोनों ही दलों ने इसके लिए अपने प्रवक्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया और अपने-अपने तरीके से कानून को लेकर अपनी बात जनता के बीच पहुंचाने की बात कही. 

भाजपा नेताओं ने प्रवक्ताओं की कार्यशाला में कांग्रेस पर कानून को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और इस भ्रम को दूर करने जनता तक अधिनियम की हकीकत पहुंचाने के लिए 1 जनवरी से अभियान चलाने की रणनीति बनातई. 

भाजपा का यह अभियान 15 जनवरी तक प्रदेश में चलेगा. विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को खत्म होते जनाधार की चिंता है, इसलिए वह भ्रम का वातावरण पैदा कर रही है. इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चला कर 5 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा.

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश के अल्पसंख्यकों को भरमाने का काम किया. मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डा.दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि नागरिका संशोधन विधेयक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे पीड़ितों को न्याय देने का काम करेगा. कार्यशाला के दौरान सीएए को लेकर एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सीएए को लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में होने वाले मार्च पर कांग्रेस को जवाब देना है.

संविधान की मूल भावना पर चोट करने वाला विधेयक

कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक को संविधान की मूल भावना पर चोट पहुंचाने वाला बताया. प्रवक्ताओं की कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रवक्ता और मीडिया से जुड़े पदाधिकारी लोगों के बीच विधेयक की सच्चाई को पहुंचाएं. कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार राकेश दीक्षित ने कहा कि धारा 370 और राममंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने में असफल रहे भाजपा और संघ को, अब सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के माध्यम से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की संभावना नजर आ रही है, लेकिन जिस तरह से समूचे देश में हर जाति, वर्ग और संप्रदाय के लोग, इस मुद्दे के विरोध में खडे होकर, संविधान की मूल भावना को बचाने के लिए एकजुट होते जा रहे हैं, उससे संघ कबीले को करारा झटका लगा है. समूचे मुद्दे पर भाजपा और संघ की वास्तविक मंशा से कांग्रेस के प्रवक्ताओं को अवगत कराते हुए दीक्षित ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार किसी भी देश की खुशहाली का पैमाना, उस देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनकी स्थिति से मापा जा सकता है और सीएए ओर एनआरसी पर केन्द्र सरकार का रवैया संयुक्त राष्ट्र की मंशा के साथ ही संविधान की मूल भावना पर भी चोट करने वाला है.

कांग्रेस का शांति मार्च आज

नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में निकाले जा रहे शांतिमार्च में 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झौंक दी है. कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले के जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है. साथ ही प्रदेश भर के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाने के लिए कहा गया है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी सभागार में पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें तय लक्ष्य के अनुसार 25 हजार कार्यकर्ताओं को लाने के बारे में जिलाध्यक्षों से बात की गई. शांति मार्च रंगमहल चौराहे से मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाला जाएगा.

कई दलों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे कांग्रेस के मार्च में

कांग्रेस द्वारा निकाला जा रहा न्याय शांति मार्च में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शैलेश सैली, बहुजन समाज पार्टी के रामकुमार गौतम, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सतीश चौहान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बृजमोहन श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के रघु ठाकुर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य कई दलों एवं संगठनों के नेता और उनके प्रतिनिधि बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सम्मिलित होंगे. कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सोशल एक्टिविस्ट, अधिवक्ता राजेंद्र बब्बर के नेतृत्व में अधिवक्ता संगठन एवं विचार विभाग के प्रमुख भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस विचार विभाग के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे

Web Title: BJP will run campaign in MP, Congress spokesperson will tell the truth of Bill

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे