लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: जज्बे को सलाम!, बत्तीस साल की गुरदीप बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, जीवन में पहली बार मतदान करके नजीर पेश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2023 14:44 IST

Assembly Elections 2023: गुरदीप की छोटी बहन हरप्रीत कौर ने बताया,‘‘मेरी बहन ने अपनी जिंदगी में पहली बार मतदान किया। वोट देने के लिए वह पिछले कई दिन से उत्साहित थी।’’  

Open in App
ठळक मुद्देमतदान केंद्र में अपनी बहन की वोट डालने में मदद की। परिवार ने मतदाता सूची में गुरदीप का नाम इस साल ही दर्ज कराया था। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10 वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर के शहरी क्षेत्र में मतदान के पात्र कुल 15.55 लाख लोगों में गुरदीप कौर वासु सबसे अलग हैं। बत्तीस साल की गुरदीप बोल, सुन और देख नहीं सकतीं और उन्होंने शुक्रवार को अपने जीवन में पहली बार मतदान करके लोकतंत्र का उत्सव कहे जाने वाले चुनाव में भागीदारी की नजीर पेश की।

गुरदीप की छोटी बहन हरप्रीत कौर ने बताया,‘‘मेरी बहन ने अपनी जिंदगी में पहली बार मतदान किया। वोट देने के लिए वह पिछले कई दिन से उत्साहित थी।’’ हरप्रीत ने बताया कि प्रशासन की मंजूरी के आधार पर उन्होंने मतदान केंद्र में अपनी बहन की वोट डालने में मदद की।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने मतदाता सूची में गुरदीप का नाम इस साल ही दर्ज कराया था। गुरदीप इस साल मई में तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10 वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

अधिकारियों के मुताबिक यह मंडल के इतिहास का पहला मामला है, जब बोल, सुन और देख नहीं पाने वाले किसी उम्मीदवार ने हाईस्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिकारियों ने बताया कि गुरदीप की विशेष स्थिति को देखते हुए उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमों के मुताबिक परीक्षा के दौरान सांकेतिक भाषा का जानकार सहायक लेखक मुहैया कराया गया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को राज्य में सुबह मतदान शुरू होने के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान किया। चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और अपने दो बेटों के साथ सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के गांव जैत में वोट डाला, जहां से वह भाजपा के उम्मीदवार हैं।

मतदान केंद्र पर जाने से पहले चौहान ने गांव के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। कमलनाथ, उनके बेटे और लोकसभा सांसद नकुल नाथ और बहू ने भी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर में अपना वोट डाला। कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

मतदान की शुरुआत में वोट डालने वालों में प्रमुख लोगों में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन भी शामिल हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। वह राघौगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिनमें एसटी के लिए 47 और एससी के लिए 35 आरक्षित सीटें शामिल हैं।

इस चुनाव में 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक तीसरे लिंग के व्यक्ति सहित कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने वोट डालने जाते समय बताया कि होशंगाबाद और डिंडोरी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाओं को कतार में खड़ा देखा गया। शर्मा ने भाजपा सरकार की प्रमुख योजना लाडली बहना का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘लाडली बहना’’ राज्य भर में बड़ी संख्या में मतदान करने आ रही हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावइंदौरविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरदार सरोवर विस्थापितों की जमीन पर हाईकोर्ट की सख्ती, रजिस्ट्री के आदेश से सरकार पर 500 करोड़ से ज्यादा का बोझ

भारतमाताजी के अंतिम क्षणों में भी लोकतंत्र को चुना नीलू ने, अद्भुत उदाहरण पेश किया

क्राइम अलर्टभोपाल टू पुणेः बस में सवार महिला निशानेबाज को चालक-क्लीनर ने बुरी नीयत से छुआ और बदसलूकी, शराब पिए हुए थे दोनों

क्राइम अलर्टइरफान अली बना हैप्पी पंजाबी, इंदौर पढ़ने आई युवती से दोस्ती कर रेप, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक-मानसिक परेशान, सिगरेट से दागा और धर्म परिवर्तन

भारतMadhya Pradesh: महू के SDM राकेश परमार की जांच, 10 करोड़ की सरकारी संपत्ति निजी करने के गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख

मध्य प्रदेशवनों से संबंधित प्रस्तावित नीति विचारोपरांत ही लागू होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव