लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "कांग्रेस के लिए अघोरी श्मशान में बैठे हैं, बहुत शर्मानाक है", शिवराज सिंह चौहान ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 19, 2023 18:04 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए श्मशान में चल रही पूजा से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए श्मशान में चल रही पूजा पर साधा निशानाशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपना आत्मविश्वास खो दिया हैउन्होंने कमलनाथ-दिग्विजय के मजाक पर कहा कांग्रेस में बहस चल रही है कि कौन किसका कुर्ता फाड़े

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए श्मशान में चल रही पूजा से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने पर तंज कसा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपना आत्मविश्वास खो दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम चौहान ने बीते बुधवार को राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस अपना आत्मविश्वास खो चुकी है। आज कांग्रेस में बहस चल रही है कि कौन किसका कुर्ता फाड़े। वे चर्चा कर रहे हैं कि किसने किसे पावर ऑफ अटॉर्नी दी है।"

उन्होंने आगे कहा, "अब तो हद हो गई है, कांग्रेस नेता श्मशान में तांत्रिक पूजा करा रहे हैं। इससे पता चलता है कि वो पहले से समझ चुके हैं कि उन्हें हार मिलने वाली है। कांग्रेस कितनी अद्भुत है कि वह यहां तक ​​पहुंच गई है।''

सीएम शिवराज ने कहा, "हम राज्य में किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांग रहे हैं। आज मैंने कई जगहों पर पढ़ा कि अघोरी श्मशान में बैठे हैं और तांत्रिक अनुष्ठान कर रहे हैं। कितनी शर्म की बात है। आखिर कांग्रेस लोकतंत्र को कहां ले जाना चाहती है? पूजा, विश्वास और भगवान का अपना महत्व है, हम मंदिर भी जाते हैं लेकिन राजनीति इस स्तर तक नहीं पहुंचनी चाहिए कि खबरें सामने आएं कि श्मशान में बैठकर तांत्रिक पूजा की जा रही है।''

उन्होंने कहा, "लोकतंत्र लोगों की सेवा करने का एक माध्यम है। हमें जनता की सेवा के आधार पर उनके बीच जाना चाहिए। लेकिन जिन्होंने मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया है, उनके पास बात करने के लिए कुछ नहीं है।"

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि अगर पुजारियों ने अपनी मर्जी से कुछ किया है तो उसमें पार्टी का कोई रोल नहीं है। वह उनकी मर्जी है। यह तो साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं करवाया है।

उन्होंने कहा, "यह कार्यकर्ताओं का उत्साह है और अगर पुजारी अपनी मर्जी से कुछ करते हैं तो वह उनकी इच्छा है। कांग्रेस पार्टी आधिकारिक तौर पर यह काम किसी से नहीं करवा रही है लेकिन यह सोचने वाली बात यह है कि मध्य प्रदेश की जनता, पुजारी वर्ग और संत समुदाय शिवराज सरकार से इतना नाराज हो गए हैं कि वे कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तंत्र मंत्र कर रहे हैं।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसBJPKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख