लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2019, Telugu Titans vs U Mumba: अभिषेक सिंह का सुपर-10, मुंबई ने 6 प्वाइंट्स से जीता मैच

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 20, 2019 20:41 IST

Pro Kabaddi League 2019 today match, Telugu Titans vs U Mumba: मुकाबले के पहले 4 मिनट दोनों टीमों में बराबरी रही, लेकिन इसके बाद मुंबई ने तेजी दिखानी शुरू की। अभिषेक सिंह रेड में लगातार अंक निकालते रहे...

Open in App

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के उदघाटन मैच में तेलुगु टाइटन्स और यू मुंबा की टीमें आमने-सामने रहीं।  हैदराबाद के गाचीबाउली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 31-25 से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

मुकाबले के पहले 4 मिनट दोनों टीमों में बराबरी रही, लेकिन इसके बाद मुंबई ने तेजी दिखानी शुरू की। अभिषेक सिंह रेड में लगातार अंक निकालते रहे। आलम ये रहा कि 13वें मिनट टाइटंस ऑलआउट हो गई, जहां से मुंबई ने मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 8 अंकों की लीड बना रखी थी।

मैच के दूसरे हाफ में भी मुंबई ने तेजी बनाए रखी। 26वें मिनट टाइटंस दूसरी बार ऑलआउट होकर बुरी तरह पिछड़ गई। 37वें मिनट अभिषेक सिंह ने सुपर-10 पूरा कर लिया। हालांकि मैच के आखिरी 10 मिनट में सिद्धार्थ ने वापसी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सिद्धार्थ कुल 14 रेड में 5 ही अंक ले सके।

20 Jul, 19 08:38 PM

मुंबई ने जीता मैच

मुंबई ने मैच को 31-25 से अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है।

20 Jul, 19 08:31 PM

अभिषेक का सुपर-10

अभिषेक सिंह ने मैच के 37वें मिनट अपना सुपर-10 पूरा किया। ये इस सीजन का पहला सुपर-10 है। टाइटंस 19, मुंबा 30

20 Jul, 19 08:28 PM

5 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 5 मिनट बाकी रह गए हैं। फिलहाल मुंबई ने 8 अंकों की लीड बना रखी है। यहां से टाइटंस की वापसी काफी कठिन नजर आ रही है। टाइटंस 19, मुंबा 27

20 Jul, 19 08:19 PM

सिद्धार्थ देसाईं बुरी तरह असफल

सिद्धार्थ देसाईं 32वें मिनट 5वीं बार दबोच लिए गए। देसाईं ने अब तक कुल 7 रेड की हैं, जिसमें उन्हें एक बार भी कामयाबी हाथ नहीं लगी है। टाइटंस 16, मुंबा 25

20 Jul, 19 08:15 PM

टाइटंस दूसरी बार ऑलआउट

मैच के 26वें मिनट टाइटंस दूसरी बार ऑलआउट। यहां से मुंबई ने मजबूत लीड बना ली है। 

20 Jul, 19 08:15 PM

रजनीश का पांचवां प्वाइंट

रजनीश अपने 5 अंक पूरा कर चुके हैं। इसी बीच रेड में अबोजार आउट। मुंबई के पास यहां से 9 अंकों की लीड है। मुंबा 21, टाइटंस 12

20 Jul, 19 08:04 PM

दूसरा हाफ शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। पहले मिनट मुंबई ने एक अंक निकाला। डू ऑर डाई रेड में रजनीश प्वाइंट लेने में सफल। मुंबा 19, टाइटंस 11

20 Jul, 19 07:55 PM

पहला हाफ समाप्त

पहले 20 मिनट के खेल तक मुंबई ने 7 अंक की लीड बना रखी है। टाइटंस के खिलाड़ी सिद्धार्थ देसाईं पहले हाफ में बुरी तरह विफल रहे हैं। मुंबा 17, टाइटंस 10

20 Jul, 19 07:47 PM

टाइटंस ऑलआउट

मैच के 13वें मिनट में टाइटंस ऑलआउट। अभिषेक सिंह ने रेड में शेष दोनों टाइटंस के खिलाड़ियों को आउट किया। इसी बीच सिद्धार्थ देसाईं तीसरी बार आउट। मुंबा 13, टाइटंस 6

20 Jul, 19 07:43 PM

अभिषेक सिंह के रेड में 2 अंक

मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह 2 रेड अंक ले चुके हैं। सिद्धार्थ देसाईं को अभी तक खामोश रखा गया है। टाइटंस इस वक्त 2 अंकों से पीछे है। मुंबा 6, टाइटंस 4

20 Jul, 19 07:39 PM

मुंबई ने बनाई लीड

फजल अत्राचली ने टाइटंस के खिलाड़ी को दबोचा। अगली रेड में एमएस अतुल ने कोई प्वाइंट नहीं निकाला। अभिषेक ने रेड में पहला अंक अपने नाम किया। मैच के पहले 5 मिनट तकमुंबई ने 2 अंकों की लीड बना रखी है। मुंबई 4, तेलुगु 2 

20 Jul, 19 07:35 PM

मैच शुरू

मैच शुरू हो चुका है। तेलुगु टाइटंस की ओर से पहली ही रेड में दिनेश ने बोनस निकाला। वहीं मुंबई की ओर से एमएस अतुल ने भी बोनस लेकर मामला बराबर किया। मुंबा 1, टाइटंस 1

20 Jul, 19 07:26 PM

दोनों टीमें मैट पर

दोनों टीमें मैट पर आ चुकी हैं। मुकाबला 5 मिनट में शुरू होने जा रहा है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

20 Jul, 19 07:18 PM

नए फॉर्मेट में होगी लीग

पिछले 6 सीजन की सफलता के बाद, आयोजकों ने इस बार नए फॉर्मेट में यह लीग कराने का फैसला किया है। इस बार फैंस को उनकी पसंदीदा टीम को किसी विपक्षी टीम के खिलाफ डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में दो बार भिड़ते देख सकेंगे।

20 Jul, 19 07:02 PM

मुकाबले को तैयार हैदराबाद

 

20 Jul, 19 06:45 PM

12 शहरों में आयोजित होंगे मैच

3 महीने चलने वाला यह सीजन देश के 12 शहरों में आयोजित होगा, जिसके मुकाबले हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, जयपुर, पंचकूला और ग्रेटर नोएडा में खेले जाएंगे।

20 Jul, 19 06:34 PM

1 घंटे में शुरू होगा मैच

यू मुंबा और तेलुगु टाइटंस के बीच इस सीजन का पहला मैच साढ़े सात बजे से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र आयोजकों ने पिछली बार की तुलना में मुकाबले को 30 मिनट पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीतेलुगू टाइटंसयू मुंबापटना पाइरेट्सबेंगलुरु बुल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया