प्रो कबड्डी लीग 2019 में गुरुवार को दो मैच खेले गए। सीजन-7 के 32वें मैच में बंगाल वॉरियर्स ने एक बेहद करीबी मुकाबले में यू मुंबा को 32-30 से मात दी तो वहीं 33वें मैच में पटना पाइरेट्स ने अपने आखिरी घरेलू मुकाबले में शानदार यूपी योद्धा को 41-20 से हराया।
पटना पाइरेट्स की यूपी योद्धा पर जोरदार जीत में कप्तान प्रदीप नरवाल ने सुपर 10 समेत 12 अंक बटोरते हुए अहम भूमिका निभाई। वहीं बंगाल वॉरियर्स की यू मुंबा पर करीबी जीत में डिफेंडर बलदेव सिंह ने हाई फाइव के साथ अहम योगदान दिया।
प्रो कबड्डी लीग 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 20 दिन बाद पॉइंट्स टेबल में दबंग दिल्ली का जलवा कायम है और वह 5 मैचों में 4 जीत के साथ टॉप पर है।
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ दूसरे, बेंगलुरु बुल्स की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे, यु मुंबा 7 मैचों में 3 जीत के साथ चौथे और बंगाल वॉरियर्स 5 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।
वहीं तेलुगू टाइटंस की टीम अब तक अपने 6 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है।
प्रो कबड्डी लीग 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | स्कोर डिफरेंस | पॉइंट्स |
| 1. | दबंग दिल्ली | 5 | 4 | 1 | 0 | 28 | 21 |
| 2. | जयपुर पिंक पैंथर्स | 5 | 4 | 1 | 0 | 39 | 20 |
| 3. | बेंगलुरु बुल्स | 5 | 4 | 1 | 0 | 10 | 20 |
| 4. | यू मुंबा | 7 | 3 | 4 | 0 | -1 | 18 |
| 5. | बंगाल वॉरियर्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 50 | 17 |
| 6. | गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 34 | 16 |
| 7. | पटना पाइरेट्स | 7 | 3 | 4 | 0 | -11 | 16 |
| 8. | तमिल थलाइवाज | 5 | 2 | 2 | 1 | 18 | 15 |
| 9. | हरियाणा स्टीलर्स | 5 | 2 | 3 | 0 | -24 | 11 |
| 10. | यूपी योद्धा | 6 | 1 | 3 | 2 | -73 | 11 |
| 11. | पुणेरी पल्टन | 5 | 2 | 3 | 0 | -17 | 10 |
| 12. | तेलुगू टाइटंस | 6 | 0 | 5 | 1 | -53 | 5 |
प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में बेंगलुरु बुल्स के पवन सेहरावत 74 अंकों के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद पटना के प्रदीप नरवाल और दबंग दिल्ली के नवीन कुमार का नंबर है। मनिंदर सिंह और दीपक हुड्डा क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
टॉप 5 खिलाड़ियों में कौन हैं सबसे आगे
सीजन-7 में सबसे सफल टॉप-5 खिलाड़ी
1.पवन सेहरावत-742.प्रदीप नरवाल-593.नवीन कुमार-544.मनिंदर सिंह-455.दीपक निवास हुड्डा-43
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर
पवन सेहरावत-70प्रदीप नरवाल-59नवीन कुमार-53मनिंदर सिंह-45दीपक निवास हुड्डा-41
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 टैकलर्स
जयदीप-24सुरिंदर सिंह-24संदीप कुमार धुल-23मंजीर छिल्लर-22बलदेव सिंह-21
सबसे ज्यादा सफल रेड करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1.पवन सेहरावत-542.प्रदीप नरवाल-533.नवीन कुमार-454.मनिंदर सिंह-365.सिद्धार्थ देसाई-34
सबसे ज्यादा सुपर रेड करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
पवन सेहरावत-3मोहम्मद नबीबख्श-2सोनू जगलान-2मनिंदर सिंह-2प्रदीप नरवाल-2
सबसे ज्यादा सुपर-10 करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
नवीन कुमार-4प्रदीप नरवाल-3दीपक हुड्डा-3पवन कुमार सेहरावत-3राहुल चौधरी-2