लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2019, Patna Pirates vs Puneri Paltan, Match Preview: खाता खोलने उतरेगा पुणे, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 4, 2019 07:32 IST

Pro Kabaddi League 2019: पाइरेट्स और पुणेरी पल्टन के बीच सीजन के 26वें मैच का लाइव प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

Open in App

प्रो कबड्डी लीग-2019 में रविवार (4 अगस्त) को दूसरा मैच पटना पाइरेट्स और पुणेरी पल्टन के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला रात साढ़े 8 बजे से पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। पटना इस वक्त 4 में से 2 मैज जीतकर सातवें स्थान पर है। जीत के साथ वह टॉप-5 में शुमार होने की कोशिश करेगा।

खाता खोलने को तरसा पुणे: पटना ने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं पुणे 3 में से अब तक एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सका है। पुणे की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपना खाता खोलने की होंगी।

इनसे रहेगी उम्मीदें: फैंस को पुणे की ओर से नितिन तोमर, दर्शन कादियान, पवन कादियान, गिरीश एर्नाक, जबकि पटना की ओर से प्रदीप नरवाल, जैंग कुन ली, सुरेंद्र नाडा और विकास जागलान से उम्मीदें रहेंगी।

कहां देखें मुकाबला: पटना पाइरेट्स और पुणेरी पल्टन के बीच सीजन के 26वें मैच का लाइव प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

पुणेरी पल्टन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।

डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।

ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

पटना पाइरेट्स: 

रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।

डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।

ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीपुणेरी पल्टनपटना पाइरेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया