लाइव न्यूज़ :

PKL 2019: जयपुर के खिलाफ जीत के साथ वापसी करना चाहेगी दबंग दिल्ली, कप्तान जोदिंगर नरवाल ने कही ये बात

By सुमित राय | Updated: August 5, 2019 11:26 IST

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में लगातार तीन मैच जीतने वाली दबंग दिल्ली टीम को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देदबंग दिल्ली को अगला मैच जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ खेलना है।दिल्ली को प्रो कबड्डी के 7वें सीजन में लगातार 3 जीत के बाद गुजरात ने हराया था।अंक तालिका में दिल्ली के चार मैचों से कुल 16 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

पटना, 5 अगस्त। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में लगातार तीन मैच जीतने वाली दबंग दिल्ली टीम को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब सोमवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ होने वाले मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

कप्तान जोगिंदर सिंह नरवाल की देखरेख में खेल रही यह टीम जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अपने पिछले मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स से हार गई थी। सोमवार को उसका सामना अब एक ऐसी टीम के साथ होना है, जो इस सीजन में लगातार चार मैच जीतकर टॉप पर कायम है।

दबंग दिल्ली के कप्तान जोगिंदर ने इस मैच को लेकर कहा, 'हम भी लगातार जीतते आ रहे थे, लेकिन हमें भी किसी टीम ने हरा दिया था। ठीक उसी तरह जयपुर भी जीतते आ रही है और उसे भी कोई न कोई तो जरूर हराएगा। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है और हम जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।'

अंक तालिका में दिल्ली के चार मैचों से कुल 16 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। वहीं, जयपुर चार मैचों में चार जीत के साथ 20 अंक लेकर टॉप पर है।

कप्तान ने कहा, 'पिछले मैच में हमसे कुछ गलतियां हो गई थी, जिससे हम पीछे रह गए थे। मैच में एक समय ऐसा आता है जब कोई टीम थोड़ी कमजोर पड़ जाती है, जिसका फायदा सामने वाली टीम को मिलता है। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आने वाले मैचों में पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।'

दबंग दिल्ली को जयपुर के संदीप कुमार ढुल, कप्तान दीपक निवास हुड्डा और दीपक नरवाल जैसे खिलाड़ियों से बचकर रहने की जरूरत है, जो पिछले कई मैचों से लगातार अच्छा करते आ रहे हैं। 

जोगिंदर ने कहा, 'इस सीजन में जयपुर काफी मजबूत टीम है। उनके पास एक-दो नहीं, बल्कि कम से कम चार या पांच अच्छे रेडर हैं। इसलिए हमने पूरी टीम के खिलाफ रणनीति बनाई है और रणनीति आपको मैच में ही दिखाई देगी।'

टॅग्स :प्रो-कबड्डीदबंग दिल्लीजयपुर पिंक पैंथर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया